फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 Firozabad Youth Ki Baat Coverage News Updates In Hindi 

UP Election 2022: फिरोजाबाद में रोजगार-कानून व्यवस्था पर खुलकर बोले युवा, बिजली विभाग के इस संविदा कर्मी ने योगी सरकार को घेरा

Fri, 26 Nov 2021 04:27 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 26 Nov 2021 04:27 PM IST
सार

चाय पर चर्चा और चूड़ी फैक्ट्री और कांच बनाने वाली कंपनी में काम करने वालों मजदूरों से बातचीत के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' युवाओं के बीच पहुंचा। फिरोजाबाद के गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Firozabad Youth Ki Baat Coverage News Updates In Hindi 
फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, युवाओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में आयोजित 'सत्ता का संग्राम' कार्यक्रम में युवाओं ने खुलकर अपनी बात रखी। इस कार्यक्रम में रोजगार, अपराध सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। कई युवाओं ने वर्तमान सरकार पर सवालिया निशान उठाए तो वहीं कुछ ने कहा कि फिरोजाबाद में विकास हुआ है। पढ़िए युवाओं ने और क्या कहा? 

विज्ञापन


रोजगार को लेकर क्या बोले युवा?
कार्यक्रम के शुरुआत में अहमद नाम के एक युवा ने कहा कि यहां पढ़े लिखे युवाओं के लिए रोजगार नहीं है। इसने आगे कहा कि यहां कोई बड़ी प्राइवेट कंपनी नहीं है, फैक्ट्री नहीं है। वहीं, हिमांशु नाम के एक युवा ने कहा कि पढ़ने लिखने वाले लोगों के लिए रोजगार की कोई कमी नहीं है। हिमांशु ने आगे कहा कि पिछली सरकार में नकल करने वालों को कहां से नौकरी मिलेगी? 
विज्ञापन


उधर, निशांत गर्ग नाम के एक युवक ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है तब से छात्र परेशान हैं। उन्हें नौकरी नहीं मिल रही। सरकार कोई भी हो रोजगार दे। कांच व्यापारी प्रशांत ने कहा कि सरकार को यहां बड़ी कंपनी लानी चाहिए। उन्होंने कांच पर बात करते हुए कहा कि फिरोजाबाद में जो कांच की स्थितियां हैं वो काफी नीचे हो गई है। वैभव ने कहा कि मेरा काम ग्लास का है। डाउन चल रहा है। कोरोना की वजह से इंडस्ट्री बंद होने के कारण थोड़ी परेशानी हो रही है। सरकार टैक्स कम करे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से खुश हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी सरकार में कानून व्यवस्था अच्छी
इंटर के छात्र दीपक वर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार में काफी कुछ बदला है। इस सरकार में साफ सफाई है, कानून व्यवस्था सही है। विवेक शर्मा ने कहा कि योगी सरकार में कानून व्यवस्था अच्छी है। आप 24 घंटे कहीं भी आ-जा सकते हैं। भय बिल्कुल खत्म है। इस सरकार में सबको बोलने की आजादी है। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद 9-10 क्लास की छात्रा ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर इस सरकार में कोई समस्या नहीं है। छात्राओं ने कहा कि पहले इसको लेकर दिक्कतें थीं लेकिन अब नहीं है।

UP Assembly Election 2022 Firozabad Youth Ki Baat Coverage News Updates In Hindi 
फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, युवाओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

बिजली विभाग के संविदा कर्मी ने सुनाई आपबीती
बिजली विभाग में संविदा पर काम करने वाले अनुराग कुमार गौतम ने अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा कि संविदा पर काम करने वाले 50 हजार से ऊपर कर्माचारी 75 जिलों में धरने पर चल रहे हैं। हमें नियमित नहीं किया जा रहा है। 15-15 साल हो गए कर्मचारियों को बिना सेफ्टी पर काम करते हुए, हमें कोई सुविधा नहीं मिलती। कभी कोई हादसा हो जाता है तो महिलाएं विधवा हो जाती हैं। बहुत से घर बेघर हो जाते हैं। सरकार हमें नियमित करे, अगर नहीं तो इतना करे कि घर सही से चले। 8000 रुपये में क्या होगा? उन्होंने कहा कि इस मामले में 10 दिन का समय दिया गया है नहीं तो देखेंगे बाद में कि वोट किसको देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed