फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 chitrakoot Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022: चित्रकूट में भाजपा को इस बार मिलेगी टक्कर? पढ़िए यहां के लोगों ने क्या कहा

Wed, 22 Dec 2021 10:25 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 22 Dec 2021 10:25 AM IST
सार

पश्चिमी यूपी, ब्रज, अवध और पूर्वांचल के कई जिलों से होते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बुधवार को चित्रकूट पहुंचा। यहां आम लोगों के साथ चाय पर चर्चा हुई। खोहि तिराहा टी- शॉप,परिक्रमा मार्ग के पास आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर अपनी बात रखी।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 chitrakoot Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
चित्रकूट, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, चाय पर चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पावन नगरी चित्रकूट के लोगों ने अपना चुनावी एजेंडा बताया। बुधवार को 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' यहां पहुंचा। आस्था की नगरी चित्रकूट में 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम के दौरान यहां के लोगों ने एक सुर में कहा कि चित्रकूट पहले से बिल्कुल बदल गया है। इस दौरान लोगों ने विकास, सड़क और महंगाई के मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान कुछ लोगों ने योगी सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ की तो कुछ ने कमियां भी गिनाईं। पढ़िए किसने क्या कहा? 

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में रमाकांत ने कहा कि चित्रकूट पहले से काफी बदल गया है। एकदम चकाचक हो गया है। चारों तरफ सड़कें बन गई हैं। चुनवाद ने कहा कि चित्रकूट पहले से बेहतर हो गया है। रोजगार के मुद्दे पर कहा कि अगर थोड़ा बहुत मिल गया तो चला गया नहीं तो किसानी करते हैं। इस दौरान उन्होंने खाद्द की समस्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समय पर खाद्द नहीं मिलती है। जिसके पास सोर्स है उसे मिल जाती है और गरीबों को भगा देते हैं। इस पर विजय नाम के शख्स ने कहा कि खाद्द सबको मिलती है इसके लिए लाइन लगाना पड़ता है। मुन्ना ने कहा कि चित्रकूट बिल्कुल चकाचक हो गया है। समस्या तो केवल खाद्द की है। बाकी यहां बहुत सारे काम हुए हैं। 
विज्ञापन


श्यामलाल द्विवेदी ने कहा कि चित्रकूट के बारे में थोड़ा बताते हुए कहा कि भगवान श्री राम ने अपने 14 वर्ष के वनवास के दौरान 11 साल चित्रकूट में बिताए थे। भगवान राम यहां 11 वर्ष तपस्या किए थे। यहीं वो निवास करते थे और जगह जगह पर तपस्वियों के यहां घूमते थे। यहां कामदगिरी पर्वत है। इस पर्वत का नाम कामना देवी के नाम पर ही पड़ा। यहां लाखों की तादाद में पर्यटक आते हैं और लोगों की कामना पूरी होती है। बाबूलाल पांडे ने कहा कि चित्रकूट में राम सर्किट बनाया गया है। इसमें भगवान राम के पदचिन्ह को दर्शाया गया है। यहां योगी जी ने बहुत काम करवाया है। परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण हुआ है। दुर्गा प्रसाद ने कहा कि लक्ष्मण पार्क में रोप-वे बनाया गया है। यहां सड़कों का चौड़ीकरण हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Assembly Election 2022 chitrakoot Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
चित्रकूट, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, चाय पर चुनावी चर्चा - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के कार्यकर्ता मुन्ना पांडे ने कहा कि सड़कों से लोगों को भोजन नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में महंगाई चरम पर है। सरसों का तेल 200 रुपये हो गया है। गैस सिलेंडर का दाम बढ़ गया है। जब भाजपा विपक्ष में थी तब समृति ईरानी रोड पर सिलेंडर लेकर बैठती थीं। आज गैस सिलेंडर का 1000 रुपये हो गया है। जितेंद्र मिश्रा ने भी महंगाई का मुद्दा उठाया।  उन्होंने कहा कि योगी सरकार आए दिन गौशाला को लेकर बड़े बड़े दावे कर रही है। यहां भूख, प्यास और ठंड से गायें मर रही हैं और जिंदा दफनाईं जा रहीं हैं। यहां के जिम्मेदार अफसर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। जब उन्हें इसके बारे में कहा जाता है तो वे कहते हैं वो गौशाला की गाय नहीं वो आपकी गाय होगी आप रखिए। उन्होंने आगे कहा कि योगी सरकार गाय के प्रति प्रेम जाहिर कर रहे हैं। गाय पराली खाकर मर रही है। भूसे की कोई व्यवस्था नहीं है। हालांकि, उन्होंने वर्तमान सरकार के कामकाज की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि चित्रकूट में तो काम हुए हैं। सड़के बनीं, चित्रकूट का सुंदरीकरण हुआ है। 

बाबूलाल पांडे ने कहा कि इस सरकार में सबसे बड़ा काम यह हुआ है कि आतंक समाप्त हुआ है। गौशाला को लेकर उन्होंने कहा कि बगल में गौशाला है आप जाकर देख लीजिए। इसके लिए उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन की दिक्कतें हैं। मुन्ना पांडे ने कहा कि चित्रकुट विश्व की अध्यातमिक नगरी है। विश्व की नंबर 1 तपो स्थली है। यहां अगर तप नहीं किया तो संत अधूरा है। कामदगिरी पर्वत, जब भगवान श्री राम भरत चित्रकूट आए थे, यहां से यह पर्वत दिखने लगा था। इतिहास और प्रमाण है वो घूटनों के बल के चलने लगे थे। इस पर्वत को देखने से चार युग के पाप कट जाते हैं। मगर पर्वत पर सूअर घूमते हैं ये क्या है? 

बरदी प्रकाश ने कहा कि इस सरकार में गुंडागर्दी बंद हो गई है। दारू बंद हो गया है। आतंक कम हुआ। यहां पहले व्यापारी पांच बजे के बाद दुकान बंद करके चले जाते थे। नीरज मौर्या ने कहा कि यहां अच्छा काम हो रहा है। शिव कुमार मौर्या ने चित्रकूट पहले से बहुत बदल गया है। रमेश कुमार तिवारी ने कहा कि हमारे यहां जीवन में कभी ये विकास नहीं होना था जो हो गया है। सड़कें बन गई हैं। सबकुछ अच्छा हो गया है। रहमत अली ने कहा कि भाजपा सरकार अच्छा काम करही है लेकिन स्थानीय नेता लापरवाही कर देते हैं। योजनाएं तो बेहतर हैं पर उसे घरातल पर लाने की दरकार है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन को सही रहना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed