फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 bareilly Live Debates and Discussions with politicians Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022 : सपा और कांग्रेस के नेताओं ने योगी सरकार के विकास पर बड़ा बयान दे दिया, पढ़िए क्या बोले

Sun, 14 Nov 2021 05:23 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 14 Nov 2021 05:23 PM IST
सार

बरेली के लोगों के साथ चाय पर चर्चा, युवाओं और महिलाओं से संवाद के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस के नेताओं ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। ये भी बताया कि इस बार उनकी ओर से स्थानीय स्तर पर क्या चुनावी मुद्दे होंगे?

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 bareilly Live Debates and Discussions with politicians Coverage News Updates In Hindi
विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए बरेली के प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में इस बार राजनीतिक दल किन मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे? शहर की फैक्ट्रियां क्यों बंद हो गईं? युवाओं के रोजगार के लिए सरकार क्या कर रही है? क्या इस बार भी जाति-धर्म और बयानों पर सियासत होगी या कुछ अलग होगा? भाजपा की सरकार ने साढ़े चार साल में क्या किया? विपक्ष किन मुद्दों पर बात करेगी? 
विज्ञापन


इन सवालों का जवाब जानने के लिए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बरेली के प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा। क्रिएथिक्स पब्लिक स्कूल, संजयनगर में आयोजित इस कार्यक्रम में नेताओं के साथ उनके समर्थक भी मौजूद रहे। पढ़िए किसने क्या कहा? 
विज्ञापन


 

विकास के मुद्दे पर क्या बोले?

भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि बरेली का विकास स्मार्ट सिटी के तहत तेजी से हो रहा है। यहां निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसके चलते लोगों को सड़कों पर थोड़ी समस्या हो रही है, लेकिन आने वाले कुछ महीनों में ये सब खत्म हो जाएगी। लोगों को पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा सहूलियतें मिलेंगी। 

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मयंक शुक्ला और जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी की कोई प्लानिंग ठीक नहीं है। नाली टूटी हुई हैं, सीवर खुले हुए हैं... विकास के नाम पर केवल मजाक हो रहा है। सड़कें खोदकर छोड़ दी जाती है। केवल कागजों में ही विकास हो रहा है। राजेश अग्रवाल ने कहा कि सपा सरकार में बरेली में 300 बेड का अस्पताल बना था, जो कोरोना के समय आम लोगों के काम आया। भाजपा सरकार में कोई काम नहीं हुआ है। भाजपा के मेयर भी कहते हैं कि उनकी कोई बात अफसर नहीं सुनते हैं। 



कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि शहर में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। कोई प्लानिंग नही है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलेनी ने कहा कि स्मार्ट सिटी की केवल घोषणाएं हुई हैं। देहात इलाकों में कोई काम नहीं हुआ है। भाजपा सरकार ने गड्डा मुक्त सड़कों का नारा दिया, लेकिन कोई काम नहीं किया। फैक्ट्रियां बंद पड़ी है। युवा बेरोजगार हैं। 
 

कांग्रेस नेता ने कहा, विकास देखना हो तो पुरानी बरेली में जाएं

UP Assembly Election 2022 bareilly Live Debates and Discussions with politicians Coverage News Updates In Hindi
बरेली में सत्ताधारी पार्टी भाजपा के नेताओं से सवाल पूछते हुए समाजवादी पार्टी के नेता। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता हाजी इस्लाम ने कहा कि भाजपा सरकार में केवल दिखावे का विकास हुआ है। हकीकत इससे परे है। अगर विकास की हकीकत देखनी है तो पुरानी बरेली की गलियों में चले जाएं। कांग्रेस नेता कृष्णकांत शर्मा ने कहा कि मंदिर और श्मशान के नाम पर योगी आदित्यनाथ ने सरकार बनाई थी, लेकिन दोनों की हालत काफी खराब है। सड़कों पर हर तरफ अब केवल गड्डे ही नजर आते हैं। 

कांग्रेस की महिला नेता ने कहा कि महंगाई काफी बढ़ गई है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बच्चों के लिए कोई काम नहीं किया।

भाजपा ने दिया जवाब...
महिला कांग्रेस नेता के सवालों का जवाब भाजपा की महिला नेता ने दिया। कहा कि आज आप भी (कांग्रेस नेत्री) चेन पहनकर बाहर निकली हैं। पहले ये नहीं हो पाता था। सपा, बसपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं थी। बच्चों के लिए कायाकल्प योजना शुरू की गई है। शिक्षा का स्तर काफी बेहतर हुआ है। 

भाजपा के एक अन्य युवा समर्थक ने कहा कि पहले गली-गली में चेन स्नेचिंग होती थी, महिलाएं असुरक्षित रहती थी। आज सभी सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन

कांग्रेस ने उठाया गायों का मुद्दा, पढ़िए क्या जवाब मिला?

UP Assembly Election 2022 bareilly Live Debates and Discussions with politicians Coverage News Updates In Hindi
बरेली के मुद्दों के बारे में बोलते हुए नेता। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के जिलाउपाध्यक्ष दिनेश दत्ता ने गाय और गौशाला का मुद्दा उठाया। कहा कि आज जो गायों पर हालात है उसपर चर्चा करिए। सड़कों पर गाय मर रहीं हैं। इस पर भाजपा के नेता ने कहा कि गायों को कटने से भाजपा की सरकार ने ही बचाया है। गोशाला में गायों को रखा जा रहा है। उनका ख्याल रखा जाता है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed