फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 Aligarh Aadhi Abadi Ki Baat Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022 : अलीगढ़ में 150 साल पुरानी कॉलोनी की महिलाओं ने उठाए कई मुद्दे, यूपी सरकार को ये जरूर सुनना चाहिए

Tue, 30 Nov 2021 12:29 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 30 Nov 2021 12:29 PM IST
सार

चाय पर चर्चा के बाद अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम अलीगढ़ की महिलाओं के बीच पहुंचा। यहां महिलाओं ने खुलकर कई मसलों पर बात की। चुनावी मुद्दे बताए और सरकार की अच्छाईयां और कमियों को भी सामने लाने की कोशिश की। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Aligarh Aadhi Abadi Ki Baat Coverage News Updates In Hindi
अलीगढ़ में चुनावी मुद्दों पर बात करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' अलीगढ़ में 150 साल पुरानी सरायमान सिंह कॉलोनी में पहुंचा। यहां महिलाओं ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर चर्चा की। महिलाओं ने सुरक्षा, गंदगी, आवारा पशुओं, ट्रैफिक, महंगाई, विकास समेत तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी। कई कमियां गिनाईं, लेकिन सभी ने ये भी उम्मीद जताई कि योगी और मोदी सरकार में आगे कुछ बेहतर होने की संभावना है। पढ़िए किसने क्या कहा? 
विज्ञापन

समस्याएं ही समस्याएं हैं

UP Assembly Election 2022 Aligarh Aadhi Abadi Ki Baat Coverage News Updates In Hindi
अलीगढ़ में चुनावी चर्चा करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
65 साल से अधिक उम्र की शारदा देवी ने बताया कि वह 55 साल से यहां रह रही हैं। इन 55 सालों में अलीगढ़ में तो काफी कुछ बदला, लेकिन उनकी कॉलोनी में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ। शारदा देवी के मुताबिक, अलीगढ़ में ट्रैफिक की बड़ी समस्या है। इसकी वजह से हर कोई परेशान है। हालांकि, उन्होंने बिजली व्यवस्था पर खुशी जताई। कहा कि लाइट की समस्या अब यहां दूर हो गई है। 

नेहा ने गंदगी और महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया। कहा कि यहां गली-गली में बहुत ज्यादा ही गंदगी फैली हुई है। सफाई कर्मचारी नहीं आते हैं। महिलाएं भी खुद को सुरक्षित नहीं महसूस करती हैं। हालांकि, पहले के मुकाबले महिला सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हुई है। लेकिन शाम होने के बाद लड़कियां और महिलाएं आज भी घरों से निकलने में डरती हैं। 

रूचि ने सफाई, ट्रैफिक, विकास और महंगाई के मुद्दे पर चर्चा की। कहा कि यहां विकास कार्यों में प्लानिंग में कमी है। बिजली का संकट दूर करने के लिए सड़कों पर सोलर लाइट्स का प्रयोग किया जा सकता है। सड़कों को चौड़ा करवाना चाहिए। ऑटो और बैट्री रिक्शा चालकों पर अंकुश लगाना चाहिए। महंगाई भी लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर, खाद्य पदार्थ सबकुछ महंगा हो गया है। सरकार को इसे कम करने पर फोकस करना चाहिए। 

सुषमा शर्मा ने आवारा पशुओं का मुद्दा उठाया। कहा कि आवारा पशु यहां गली-गली में घूमते रहते हैं। बंदरों का भी आतंक रहता है। किसी को भी छत से नीचे गिरा देंगे। इस पर रोक लगाने की कोई व्यस्था नहीं है। हालांकि, सुषमा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओवरऑल काम से खुशी जताई। कहा कि उन्हें मोदी सरकार पर पूरा विश्वास है। पूरी दुनिया में हमारे देश का नाम हो रहा है। इसपर हम सभी को गर्व है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंक टॉयलेट, बच्चों की पढ़ाई का मुद्दा उठा

UP Assembly Election 2022 Aligarh Aadhi Abadi Ki Baat Coverage News Updates In Hindi
अलीगढ़ में चुनावी चर्चा करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
राजकुमारी शर्मा ने कहा कि यहां बाजारों में पिंक टॉयलेट की व्यवस्था होनी चाहिए। महिलाएं बाजार में परेशान हो जाती हैं। कुसुम कौशिक ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई बहुत महंगी हो गई है। प्राइवेट स्कूलों में फीस बहुत ज्यादा ली जाती है। हम कैसे अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में पढ़ाएं? महंगाई भी तेजी से बढ़ रही है। सरकार को इस दिशा में काम करने की जरूरत है। 

महिला सुरक्षा पर क्या कहा?
अलीगढ़ में महिला सुरक्षा बड़ा मुद्दा है। इसको लेकर चर्चा में शामिल सभी महिलाओं ने एक स्वर में आवाज उठाई। हालांकि, ये भी कहा कि पहले के मुकाबले सुरक्षा व्यवस्था में कुछ काम जरूर हुए हैं। पार्क और स्कूल-कॉलेज के बाहर अब पुलिस बैठी रहती है। इसके चलते गुंडे-बदमाश थोड़े डरते हैं। अभी भी रात में महिलाएं और बेटियां घरों से निकलने में डरती हैं। सर्वेश शर्मा ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था अभी कमजोर है। इसमें और काम करने की जरूरत है। हालांकि, महिलाओं ने ये भी कहा कि पहले के मुकाबले अपराध कम हुआ है। मौजूदा सरकार से ज्यादा उम्मीदें हैं कि आने वाले दिनों में बहुत कुछ अच्छा होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed