{"_id":"f50b7132-c20f-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"up-6-people-killed-in-conflict-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा में रोडरेज विवाद में 6 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा में रोडरेज विवाद में 6 लोगों की मौत
आगरा/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 21 May 2013 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-दिल्ली हाईवे पर कोसी के निकट सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। घटना रात के तीसरे पहर तीन बजे उस वक्त हुई जब कार सवार मामूली टक्कर लगने के बाद ट्रक चालक से उलझ पड़े थे।
इसी बीच तेज गति से आते दूसरे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। मरने वालों में ट्रक चालक भी शामिल है। अब तक सिर्फ एक शव की शिनाख्त हो पाई है।
किसी शादी समारोह में शिरकत करने के बाद ऑल्टो कार से लोग दिल्ली की ओर जा रहे थे। कोसीकलां के गांव अजीजपुर के पास एक साथ दो ट्रक आ रहे थे, इनमें से एक से कार को जरा सी टक्कर लग गई।
इसके बाद कार सवारों ने ट्रक रुकवाया और ट्रक चालक से कार मरम्मत के लिए रुपये मांगने लगे। इस बात पर कार सवारों और दोनों ट्रक के चालकों से झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन
इस दौरान तेज गति से आते सरिया लदे ट्रक की चपेट में सभी लोग आ गए। इसमें छह लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। मरने वालों में ट्रक चालक भी शामिल है।
अब तक सिर्फ एक शव की शिनाख्त शंकर पुत्र परशुराम निवासी विजयगढ़, पलवल, हरियाणा के रूप में हुई है। घटना में दो घायलों में एक की पहचान ट्रक चालक अशोक निवासी खुशीपुरा उरई के रूप में हुई है।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सभी शव मथुरा के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिए गए हैं। यहां सीओ सिटी सहित अन्य अधिकारी मृतकों की पहचान के प्रयास में जुटे हैं।