{"_id":"b5fd458e-e289-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"up-55-people-found-unconscious-in-bus-near-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सहारनपुर के पास बस में बेहोश मिले 55 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सहारनपुर के पास बस में बेहोश मिले 55 लोग
सहारनपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2013 08:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी दिलाने के बहाने बिजनौर से गंगोह लाए जा रहे 55 लोग सुबह जेल चुंगी के पास बस में बेहोश मिले। इनमें 22 महिलाएं और बस का चालक-परिचालक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
35 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने नशीले लड्डू खिलाकर बेहोश करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। महिलाओं को निर्भया महिला सशक्तीकरण योजना में नौकरी के लिए ट्रेनिंग देने की बात कहकर लाया गया।
सहारनपुर निवासी भाजपा नेता मनोज पंडित को सोमवार सुबह सात बजे बिजनौर के सोफतपुर से प्रदीप ने फोन पर जानकारी दी कि जेल चुंगी पर खड़ी उसकी बस में सवार सभी लोग बेहोश हैं।
विज्ञापन
इस पर भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सभी बेहोश यात्रियों को ट्रक से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
होश में आने के बाद प्रदीप और आनंद ने बताया कि बिजनौर के गांव हरचंदपुर निवासी सौराज सिंह उर्फ डॉ. बेधड़क ने क्षेत्र की 22 महिलाओं से निर्भया महिला सशक्तीकरण योजना में प्रतिमाह 10 हजार रुपये की नौकरी दिलाने के लिए फार्म भरवाये थे।
इन महिलाओं को बताया गया कि एक जुलाई को गंगोह में उनकी ट्रेनिंग होगी। रविवार रात आठ बजे 22 महिलाएं परिजनों और 10 बच्चों के साथ निजी बस से बिजनौर से सहारनपुर के लिए चलीं।
बस में 55 लोग सवार थे। रात दो बजे बस सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची। वहां देव कुमार शर्मा नामक व्यक्ति मिला। वह देहरादून से उच्च अधिकारियों की टीम आने का बहाना बनाकर उन्हें जेल चुंगी ले गया।
सुबह करीब पांच बजे उन्हें प्रसाद बताकर लड्डू खाने को दिए गए। लड्डू खाने के बाद सभी बस में बेहोश हो गए।