{"_id":"97d2fc44-9ea9-11e2-b1bb-d4ae52bc57c2","slug":"up-4-incidents-snatching-and-passenger-jumped-from-moving-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 4 वारदातें, लूट और चलती ट्रेन से कूदे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 4 वारदातें, लूट और चलती ट्रेन से कूदे यात्री
इंटरनेट डेस्क/वाराणसी/सुल्तानपुर
Updated Sat, 06 Apr 2013 05:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश में शनिवार को चार अलग-अलग स्थानों पर ट्रेनों में लूट और आगजनी की चार वारदातें हुई। दो जगह ट्रेनों में आग लगने की अफवाह के चलते यात्री चलती ट्रेन से कूद पड़े।
विज्ञापन
एक जगह लुटेरों ने ट्रेन में जमकर लूटपाट की और एक अन्य जगह अराजक तत्वों के पथराव करने से ट्रेन करीब 40 मिनट खड़ी रही। जीआरपी पुलिस सभी मामलों की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक वाराणसी में फरक्का एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के चलते यात्री चलती ट्रेन से कूद पड़े। इनमें पांच यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, हरिद्वार में रुड़की के लक्सर कस्बे में बरौनी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के चलते ट्रेन से कई यात्री कूदे।
विज्ञापन
एक अन्य मामले में इलाहाबाद- हंडिया के बीच रामेश्वरम-वाराणसी एक्सप्रेस में घुसे लुटेरों ने खूब तांडव मचाया। करीब 4-5 लुटेरों ने तीन महिलाओं से मंगल सूत्र, मोबाइल और चेन लूट लिए और फायरिंग करते हुए भाग निकले।
इसी तरह लखनऊ-जफराबाद रेलखंड पर वाराणसी-दिल्ली स्पेशल ट्रेन पर अराजक तत्वों ने पथराव किया। इसमें गाड़ी के इंजन के शीशे टूट गए। घटना के बाद ट्रेन सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर करीब 40 मिनट तक खड़ी रही।