{"_id":"57bc1e3a4f1c1b8e63d5060d","slug":"up-10-people-died-due-to-dangue-and-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुरः इंसेफलाइटिस ने मचाया पूर्वांचल में कहर, 24 घंटे में दस मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुरः इंसेफलाइटिस ने मचाया पूर्वांचल में कहर, 24 घंटे में दस मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 23 Aug 2016 05:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल में हर साल कहर मचाने वाला इंसेफलाइटिस वायरल एक बार फिर लोगों की जान का दुश्मन बन गया है। पिछले 24 घंटे में ही मेडिकल कालेज में इंसेफलाइटिस से मरने वाले लोगों की संख्या दस से अधिक हो चुकी है। इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती और वहां मरने वाले लोगों की संख्या का कोई हिसाब नहीं है।
विज्ञापन
बरसात में मौसम बदलते ही पूर्वांचल के पूरे इलाके में इंसेफलाइटिस का डंक धीरे धीरे सिर उठाने लगता है। अगस्त के मध्य तक यह पूरे उफान पर आ जाता है। फिलहाल पूर्वांचल में ऐसे हालात हैं कि हर घर में कोई न कोई मरीज बुखार या इंसेफलाइटिस से पीड़ित मिल जाएगा। जो अभी स्वस्थ हैं वो इंसेफलाइटिस की दहशत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
जुलाई से सितंबर कहर ढाने वाली यह बीमारी प्रशासन के लिए नासूर बनकर रह गई है। पिछले एक दो सालों में सवा से ज्यादा और एक दशक में हजारों बच्चे और बड़े इसके चलते जान गंवा चुके हैं। वहीं लोगों में प्रशासन की लापरवाही पर भी बहुत आक्रोश है। आरोप है कि प्रशासन कोई स्वास्थ्य सुविधा और जमीनी सामान मुहैया नहीं करा रहा है।
विज्ञापन