फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Youths molested a girl, beat up mother and daughter when they protested

Unnao News: युवकों ने युवती से छेड़छाड़, विरोध पर मां-बेटी को पीटा

Wed, 19 Feb 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Youths molested a girl, beat up mother and daughter when they protested
अचलगंज। एक गांव में दो युवकों ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मां-बेटी की जमकर पिटाई कर दी। सिर फटने से मां को सीएचसी ले जाया गया जहां हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसपी के निर्देश पर दो के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट की गई है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एसपी दीपक भूकर को प्रार्थना पत्र दिया। शिकायत में कहा कि 12 फरवरी की शाम वह खेत में था। गांव के अनुज और रज्जनलाल घर में घुस आए और 20 साल की बेटी से छेड़छाड़ की। पत्नी ने इसका विरोध किया तो दोनों ने मां-बेटी को जमकर पीटा। पत्नी का सिर फट गया। दोनों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन

पत्नी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया, वहीं उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित के मुताबिक आरोपी जानमाल की धमकी दे रहे हैं। एसपी के निर्देश पर दोनों युवकों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed