फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Youth had fun on New Year

Unnao News: नए साल पर युवाओं ने जमकर किया धमाल

Mon, 01 Jan 2024 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Youth had fun on New Year
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उन्नाव। नए साल पर युवाओं ने जमकर धमाल किया। केक और फिल्मी गीतों पर खूब थिरके। इसके अलावा कई स्थानों पर सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। बेकरी की दुकानों, कोचिंग इंस्टीट्यूटों में नए साल का जश्न मनाया गया। एक-दूसरे को बधाई देते लोगों का पहला दिन बीता।

2024 की पहली तारीख को शहर के अधिकांश इंस्टीट्यूट व कोचिंगों में पढ़ने वाले युवाओं ने नए साल पर खूब मस्ती की। केक काटकर एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी। बाद में डीजे आदि पर नाच-गाना हुआ। फिल्मी गीतों पर युवक-युवतियां खूब थिरके। कई जगहों पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। शहर के निराला पार्क में भी भीड़ रही। यहां पर लोगों ने परिवार सहित पहुंचकर नए साल का स्वागत किया। साथ ही सेल्फी खींचने वालों की भीड़ रही।
विज्ञापन

------


मंदिर में दर्शन से की नए साल की शुरुआत
धार्मिक आस्था वाले कुछ लोगों ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना करके नव वर्ष की शुरुआत की। शहर के दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर, पूर्णादेवी मंदिर में भगवान के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ रही। फल, फूल आदि चढ़ाकर भगवान का पूजन किया और उसके बाद काम पर गए। वहीं लोगों ने घरों में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
होटलों में भी रही भीड़
उन्नाव। शहर के मुख्य होटलों व नवाबगंज पक्षी विहार में पहुंचकर लोगों ने जश्न मनाया। यहां पर जोड़ों की संख्या काफी दिखी। युवक-युवतियां अपने-अपने दोस्तों के साथ इन जगहों पर नए वर्ष का धमाल करने पहुंचे।

-------
महंगे दामों पर बिका गुलाब

फूलों की दुकानों पर भी खरीदारों की खासी भीड़ दिखी। आम दिनों में 10-15 रुपये प्रति कली बिकने वाला गुलाब 50 रुपये कीमत तक बिका। इसके अलावा बुके (गुलदस्ता) की भी खूब बिक्री हुई। लोगों ने फूल व गुलदस्ते भेंटकर नए साल की शुभकामनाएं दी। हनुमान मंदिर के आसपास फूल बेचने वाले बीस दुकानदारों ने बताया कि नए साल पर फूल और बुके की खूब मांग रही। सुबह से शाम तक करीब साठ हजार की बिक्री हुई। दुकानदार श्यामू, सुंदर, महेंद्र आदि ने बताया कि नए साल पर सहालग के दिनों से ज्यादा बिक्री हुई।


------
हैप्पी न्यू ईयर कहते बीता दिन

रविवार रात 12 बजे से ही नए साल की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया था। फेसबुक, व्हाट्सअप, इंस्ट्राग्राम, ट्विटर आदि सोशल साइटों पर मैसेज का आदान-प्रदान होने लगा। अपनों को फोन करके लोगों ने उन्हें हैप्पी न्यू ईयर कहना शुरू कर दिया। रात को बधाई देने का शुरू हुआ यह सिलसिला सोमवार को पूरे दिन चलता रहा। सरकारी कार्यालयों में भी अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच नए साल की शुभकामनाएं देने का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed