फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Youth drowned in Sai river during idol immersion, no clue found

मूर्ति विसर्जन के दौरान सई नदी में डूबा युवक, नहीं लगा सुराग

Thu, 10 Oct 2019 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Youth drowned in Sai river during idol immersion, no clue found
नदी में डूबे युवक के शव की तलाश में लापरवाही का आरोप लगा हाईवे पर जाम लगाए परिजन व ग्रामीण - फोटो : UNNAO
नवाबगंज। मूर्ति विसर्जन के दौरान मंगलवार दोपहर बनी स्थित सई नदी में नहाते समय सोहरामऊ के आशाखेड़ा गांव का युवक डूब गया। बंथरा और सोहरामऊ थाना पुलिस के बीच सीमा विवाद के चलते तीन घंटे तक तलाश ही शुरू नहीं हुई। परिजनों ने आईजी से शिकायत की। इसके बाद सोहरामऊ थाना पुलिस ने शुक्लागंज के गोताखोरों की मदद से मंगलवार रात तक तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह बंथरा थाना पुलिस ने पीएसई की लखनऊ 32वीं बटालियन की फ्लड कंपनी ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं चला है। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बुधवार शाम करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम भी लगाया।
विज्ञापन

सोहरामऊ थाना क्षेत्र के आशाखेड़ा गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ धुन्नर (40) पुत्र श्यामलाल दुबई मे रहकर अपने भाई गोविंद के साथ लांड्री में काम करता है। दो माह पूर्व धुन्नर घर आया था। मंगलवार दोपहर वह गांव मे स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन यात्रा में शामिल होने उन्नाव और लखनऊ की सीमा पर बनी स्थित सई नदी गया था। मूर्ति विसर्जन के बाद धुन्नर नहाते समय डूबने लगा। गांव के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी का बहाव तेज होने से वह नदी में समा गया। अफरातफरी के बीच ग्रामीणों ने सोहरामऊ थाना पुलिस को सूचना दी। काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने पर ग्रामीण थाने पहुंचे और जानकारी दी। लेकिन पुलिस ने घटना स्थल बंथरा थाना क्षेत्र होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया गया।
विज्ञापन

बंथरा पुलिस ने भी यही रवैया अपनाया तो परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोश फैल गया। करीब तीन घंटे बाद सोहरामऊ एसओ उरेश सिंह ने शुक्लागंज से छह गोताखोरों को बुलाकर टार्च की रोशनी में चार घंटे तलाश कराई। अंधेरा अधिक होने पर गोताखोर लौट गए। पुलिस की टालू रवैये से भड़के परिजनों ने आईजी रेंज एसके भगत से शिकायत की। आईजी के मामला संज्ञान लेने पर बुधवार सुबह छह बजे बंथरा एसओ रमेश सिंह रावत लखनऊ की 32वीं बटालियन की फ्लड कंपनी की 11 सदस्यीय टीम के साथ पहुंचे और मोटर बोट की मदद से नदी में सर्च अभियान चलाया। बुधवार देर शाम तक नदी में लापता हुए युवक वीरेंद्र का पता नहीं चल सका। तलाशी में लापरवाही का का आरोप लगाते हुए आक्रोशित भीड़ ने बुधवार शाम करीब चार बजे हाईवे पर लखनऊ से कानपुर की तरफ जाने वाली लेन पर जाम लगा दिया। कई किमी लंबा जाम लगा तो पुलिस ने दूसरी लेन से वाहनों को निकालकर यातायात सामान्य कराया। एसओ के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम व सीओ ने बंधाया ढांढस
हादसे की सूचना पर बुधवार सुबह हसनगंज एसडीएम प्रवीण वर्मा व सीओ अंबरीश सिंह भदौरिया ने नदी में डूबे युवक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिला, शीघ्र युवक को तलाशने का भरोसा दिलाया। कहा लखनऊ की बंथरा के साथ सोहरामऊ थाना पुलिस की अलग-अलग टीमें युवक की तलाश कर रही हैं। 6 पुलिस कर्मियों को नदी के किनारे तलाश में लगाया गया है। वहीं नदी परिक्षेत्र मे पड़ने वाले थाना असोहा व जनपद रायबरेली की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed