फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Youth dies from Corona, 55 infected

कोरोना से युवक की मौत, 55 संक्रमित

Sun, 09 Aug 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youth dies from Corona, 55 infected
आसीवन में कोरोना संक्रमित मरीज को कोविड़ अस्पताल ले जाते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना से इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं, मेडिकल स्टोर संचालक व उसके परिवार के 6 सदस्यों सहित 55 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई है। संक्रमित चार तहसील क्षेत्रों में अलग-अलग मोहल्लों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज ब्लॉक के अजगैन कस्बा निवासी 42 वर्षीय युवक कुछ दिन पहले मार्ग दुर्घटना में घायल हुआ था। परिजन उसे हैलट लेकर गए थे। वहां कोविड जांच में पॉजिटिव आने के बाद उसे सोहरामऊ के श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात उसकी हालत बिगड़ी और डॉक्टर ने सरस्वती मेडिकल कॉलेज कोविड एलटू अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार भोर पहर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के शिवपाल वाली गली मोहल्ला निवासी युवक का जिला अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर है। शनिवार को संचालक को दिक्कत होने पर उसने रैपिड एंटीजन किट से जांच कराई जिसमें वह संक्रमित निकला। परिवार के अन्य सदस्यों की जांच में भाई, पत्नी, भाभी सहित 6 और लोग संक्रमित आए हैं। कांशीराम कॉलोनी में 23 वर्षीय युवक, पीडीनगर मोहल्ला के 23, 28 व 32 साल के तीन युवक, फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के गांव मौहाई में शुक्रवार को युवक के पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को रैपिड एंटीजन किट से 100 लोगों की जांच हुई जिसमें भाई-बहन संक्रमित मिले हैं। बांगरमऊ में 148 लोगों की जांच हुई। जिसमें कस्बा निवासी 40 साल युवक, 12 वर्षीय उनकी बेटी, 56 वर्षीय अधेड़, नौनिहालगंज मोहल्ले में 26 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय महिला, 5 साल का बच्चा, 25 वर्षीय युवती, मोहल्ला तलैया मुन्नू मियां निवासी 32 वर्षीय युवक, 7 साल की बच्ची, सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के गांव लोहचा में 35 वर्षीय युवक के साथ 28 वर्षीय पत्नी व 12 व 14 साल के दो बच्चे, सिकंदरपुर कर्ण कस्बा निवासी 36 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं। हसनगंज तहसील क्षेत्र में हुई कोरोना जांच में बाबा, नाती व 32 साल का युवक, अजगैन में 49 वर्षीय महिला, 51 वर्षीय महिला, 21-21 साल के दो युवक, 28, 32 व 33 साल के तीन युवक, 19 साल की युवती, 22 व 32 साल के दो युवकों के साथ शुक्लागंज के अलग-अलग मोहल्लों में 15 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में 55 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें मेडिकल स्टोर संचालक व उसके परिवार के 6 सदस्य शामिल हैं। संक्रमितों में 7 लोगों को होम आइसेालेट किया गया है। वहीं, 48 संक्रमितों को औरास, बिछिया और श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले में अब तक 1085 संक्रमित
जिले में अब तक 1085 संक्रमित मिल चुके हैं। स्वस्थ होने पर 312 को घर भेजा जा चुका है। 750 का इलाज चल रहा है। इसमें 23 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 78 प्रवासी हैं।

मेडिकल स्टोर किया गया बंद
शहर में जिला अस्पताल के सामने संचालित एक मेडिकल स्टोर संचालक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मेडिकल स्टोर को बंद कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जब तक संचालक व उसके परिवार के सदस्य स्वस्थ नहीं हो जाते तब तक बंद रहेगा। साथ ही आसपास संचालित अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों व उनके यहां काम करने वाले कर्मियों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed