फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Youth dies due to electrocution

Unnao News: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Thu, 27 Jul 2023 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिछिया। घर की बिजली न आने पर तार जोड़ते समय करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। पत्नी ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बुधवार रात उसकी मौत हो गई।

कोतवाली क्षेत्र के गांव तौरा निवासी आलोक अवस्थी (40) शहर के एबीनगर निवासी रिश्तेदार के यहां रहकर एक समाचार पत्र में कंप्यूटर टाइपिंग का काम करता था। बुधवार को वह अपने गांव स्थित घर गया था। घर में बिजली न आने पर वह तार ठीक करने लगा, तभी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। पत्नी शिखा ने परिजनों की मदद से उसे आननफानन शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


आलोक की मौत से पत्नी और दो बच्चों में जन्म से दिव्यांग पोपू और छोटा बेटा प्रिंशू बेहाल हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बड़े भाई ने भी करीब 15 साल पहले अज्ञात कारणों से फंदे से लटककर जान दे दी थी। आलोक, पत्नी और बच्चों के साथ शहर में ही एक रिश्तेदार के यहां रह रहा था। वह गांव वाले घर में कुछ निर्माण कार्य करा रहा था। कोतवाल अश्वनी मिश्र ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed