फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Young man set out to seek ration in lockdown, jumped from bridge to escape from police

कानपुर नगर के ध्यानार्थ: लॉकडाउन में राशन लेने निकला युवक, पुलिस से बचने को पुल से कूदा

Mon, 04 May 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Young man set out to seek ration in lockdown, jumped from bridge to escape from police
शुक्लागंज के नवीन गंगापुल से कूदने के बाद रेती में बेहोश पड़ा संदीप । - फोटो : UNNAO
उन्नाव/शुक्लागंज। घर में राशन खत्म होने पर पुल के दूसरी तरफ कानपुर निवासी बहन से आटा, दाल, चावल आदि लेकर लौट रहे युवक को सिपाहियों ने दौड़ा लिया। बचने के लिए दहशत में गंगा पुल से छलांग लगा दी। रेत में गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाने के बजाए सिपाही वहां से खिसक गए। लोगों ने घायल युवक के घरवालों को सूचना दी। पत्नी की सूचना पर पहुंची पीआरवी ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मूल रूप से कानपुर के हरवंश मोहाल निवासी संदीप (27) पुत्र शंकरलाल पिछले 9 साल से पत्नी निशा देवी व 14 माह की बेटी साक्षी के साथ गंगाघाट थाना क्षेत्र के मोहल्ला शक्तिनगर में किराये पर रहता है। वह बिरहाना रोड कानपुर स्थित तिवारी स्वीट हाउस में वाहन चालक है। लॉकडाउन होने से उसके घर का राशन खत्म हो गया। खरीदने के लिए रुपये भी नहीं बचे। इसपर उसने शनिवार शाम को कानपुर के गड़रियनपुरवा निवासी बहन पिंकी पत्नी शेरू को फोन कर राशन मांगा। बहन ने राशन सामग्री देने के लिए उसे सुबह नवीन पुल पर बुलाया। रविवार भोर पहर 4 बजे वह नवीन गंगापुल की बैरिकेडिंग से निकल कर पैदल पुल पर चला गया। उधर से उसकी बहन पिंकी थैले में राशन लेकर देने पहुंची थी। पिंकी ने संदीप को थैला दिया और इसके बाद दोनों अपने घर की तरफ चल दिए। संदीप के अनुसार घर वापस लौटते समय बैरिकेडिंग पर चार सिपाहियों ने उसे रोक लिया। उसने राशन लेकर आने की बात कही। उसके अनुसार सिपाहियों ने उसे गालियां देते हुए डंडा लेकर दौड़ा लिया। पिटाई के डर से वह वहां भागा।
विज्ञापन

सिपाहियों को पास आते देख वह करीब 20 फीट ऊंचाई से कूद गया। मदद करने के बजाए सिपाही वहां से चले गए। गंगा की रेती में गिरने से संदीप बेहोश हो गया और करीब एक घंटे पड़ा रहा। सुबह 5 बजे मोहल्ले के पप्पू की नजर पड़ी तो उसने संदीप की पत्नी निशा को जानकारी दी। निशा मौके पर पहुंची और 112 पर कॉल कर मदद मांगी। सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर पुलिस की ज्यादती बता संदीप रो पड़ा। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जो भी पुलिस कर्मी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल संदीप ने बताया कि बचपन में उसके पिता शंकरलाल और राजरानी की मौत हो गई थी। जिस पर कानपुर के हरबंश मोहाल निवासी उसके मौसा किशनलाल ने उसकी परवरिश की। शादी के बाद से वह पत्नी निशा देवी व 14 माह की बेटी साक्षी के साथ शुक्लागंज के शक्तिनगर में किराये के मकान में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed