{"_id":"6555170c7543391be801e254","slug":"young-man-found-hanging-in-house-unnao-news-c-221-1-sknp1054-5799-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला युवक
विज्ञापन
सोनिक। राजेपुर गांव में शटरिंग के कारोबारी युवक का शव घर में रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय घर में अकेला था। पत्नी ने परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची वृद्ध मां ने बहू पर बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मां का कहना है कि बहू मकान अपने नाम कराने की जिद कर रही थी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
दही थानाक्षेत्र के गांव राजेपुर निवासी सुशील कुमार विश्वकर्मा (30) मूलरूप से सफीपुर कोतवाली के कटियामऊ खेरिया का रहने वाला था। मां के नाम दूसरा मकान होने से यहीं राजेपुर में रह रहा था। बुधवार को उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पत्नी गीता ने परिजनों को फोन कर पति के आत्महत्या करने की जानकारी दी। वृद्ध मां विष्णुदेई परिजनों के साथ बेटे के घर पहुंची। पुलिस ने जांच की और शव का पोस्टमार्टम कराया।
मां विष्णुदेई ने बताया कि बेटा सुनील शटरिंग का काम करता था। दस साल पहले छूही गांव निवासी गीता से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से वह राजेपुर गांव वाले मकान में रह रहा था। मकान मेरे नाम होने से बहू उसे अपने नाम कराने का दबाव बना रही थी। इसी को लेकर विवाद होने पर बहू 30 अक्तूबर को मायके चली गई थी, तब से वहीं थी। तीन दिन पहले बेटा सुशील मेरे पास आया था और पूरी बात बताई थी। मृतक के चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
पति की मौत के बाद बड़ा बेटा ही परिवार का सहारा था। छोटा बेटा अंकित दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है, उसे सूचना दी गई है। उसके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।