{"_id":"865d38d3ef8211cd8b29a56f89470bcf","slug":"young-man-beaten-by-lawyers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्री कराने पहुंचे युवक को वकीलों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्री कराने पहुंचे युवक को वकीलों ने पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 01 May 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। कचहरी में रजिस्ट्री कराने पहुंचे युवक को पैसों में गड़बड़ी का आरोप लगाकर वकीलों ने पीट दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
गंगाघाट थानाक्षेत्र के गांव देवारा कलां के मजरा सम्भर खेड़ा निवासी रामआसरे ने बताया कि वह शुक्रवार को कचहरी में अपनी कुछ भूमि की रजिस्ट्री कराने आया था। वकील ने रजिस्ट्री कराने से पहले ही रुपयों की मांग की। उसने रजिस्ट्री हो जाने के बाद रुपये देने को कहा तो कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
इसमें मामला हाथापाई तक पहुंच गया। बात अधिक बढ़ने पर पास के कुछ वकील आ गए और पीटने लगे। दर्द से कराह रहे युवक को वहां से गुजर रहे लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर जिला अस्पताल भिजवाया। डाक्टरों ने युवक के शरीर पर गंभीर चोटें होने व एक हाथ में फ्रैक्चर होने की बात कही है।
विज्ञापन