फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   wrong case filed, lawyers protest

साथी पर गलत मुकदमा दर्ज होने पर अधिवक्ताओं ने घेरा एसपी दफ्तर

Thu, 23 Jun 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
wrong case filed, lawyers protest
उन्नाव। वकील से मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने और एक साथी पर गलत रिपोर्ट दर्ज होने से अधिवक्ताओं में नाराजगी है। बुधवार को उन्हाेंने प्रदर्शन कर एसपी कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने सुबह दस बजे बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश शुक्ला की अगुवाई में बैठक की। इसमें पुलिस के ढुलमुल रवैये के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया। नारेबाजी करते हुए वकील जुलूस के रूप में एसपी कार्यालय पहुंचे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने एसपी को बताया कि साथी राजा शंकर सैनी के घर के सामने दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में 14 जून 2022 को अधिवक्ता व उनके परिवार से घर में घुसकर मारपीट की गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर औपचारिकता कर दी।
विज्ञापन

वहीं अधिवक्ता सुभाष चंद्र यादव की पत्नी अटहरी तहसील हसनगंज की प्रधान हैं। क्षेत्रीय लेखपाल ने उनके पारिवारिक मकान को क्षति पहुंचाने के लिए फर्जी तालाब की भूमि दिखाकर बेदखली का मुकदमा दाखिल कर दिया। सुभाष पर भी फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने वकीलों को निपष्क्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। दोपहर तीन बजे बार एसोसिएशन की बैठक हुई और न्यायिक कार्य पर लौटने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार अध्यक्ष ने कहा कि अगर एक सप्ताह में पुलिस ने उचित कार्रवाई न की तो फिर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान महामंत्री ब्रजेंद्र कुमार शुक्ल, शिव प्रसाद पांडेय, रश्मिमोहन अग्निहोत्री, एहितशाम अली, राजेश सिंह, गुलाब सिंह, धरमंगल सिंह, विजयभान सिंह, योगेंद्र सिंह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed