फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Worship which became an impediment to the abandonment

जो उपासना में बने बाधक उसका करें परित्याग

Wed, 30 Dec 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 30 Dec 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
Worship which became an impediment to the abandonment
वासना मय कर्म अधर्म है, जबकि उपासना मय कर्म ही शाश्वत धर्म है। इसी धर्म पर चलने की जरूरत है, जो उपासना में बाधक बने उसका परित्याग कर देना ही उचित है।
विज्ञापन


 
मोटेश्वर महादेव मंदिर के सामने पार्क में चल रहे 63वें सनातन धर्म सत्संग समारोह के तीसरे दिन कानपुर के आचार्य पुरुषोत्तम त्रिवेदी ने धर्म कर्म के औचित्य को परिभाषित करते हुए यह संदेश दिए। कहा कि संसार में अनेक धर्मों का चलन है, किंतु यह सभी वासना मय हैं, इनमें क्षणिक सुख की अनुभूति भले हो, लेकिन दु:खों से पीछा नहीं छूटता।

 
वहीं भगवान की उपासना का मार्ग ही सच्चा धर्म है। इसी धर्म का प्रेमी साधक अपने साध्य को प्राप्त करने में सफल हो जाता है। वह अनिरवचनीय आनंद को भी प्राप्त कर लेता है। उन्होंने सांसारिक माया मोह, क्रोध, लोभ आदि विकारों को उपासना मार्ग में बाधक बताया और बाधक तत्वों का सर्वथा परित्याग करने को ही कल्याणकारी बताया।
विज्ञापन


 
सीतापुर से आए भागवताचार्य मनोज दीक्षित ने संगीतमयी शैली में ज्ञानोपदेश दिया और राम वनगमन के मार्मिक प्रसंग के जरिए उन्होंने प्रेम के स्वरूपों का दर्शन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उनका कहना था कि राम के प्रति सभी का अनन्य प्रेम है, फिर भी प्रेम के विविध रुप सामने आते हैं। राजा दशरथ का सत्य प्रेम, जनक का गूढ़ प्रेम, मुनियों का तत्व प्रेम, भरत का आगमन प्रेम सिद्ध करते हुए उन्होंने श्रोतों को पुलकित कर दिया।


 
आयोजक संत प्रवर स्वामी रामस्वरूप ब्रह्मचारी ने अहेतुकी भक्ति पर जोर दिया और अपनी चितवृति में गोविंद को बसाए रखने का संदेश देते हुए राम जैसा राजा, भरत जैसा भाई, सीता जैसी पत्नी बनकर समाज को गौरवांवित करने की प्रेरणा दी। उन्होंने युवकों से हनुमानजी के चरित्र से प्रेरणा लेते हुए कर्तव्य पथ पर डटे रहने की अपील की।


इसी प्रकार आदित्य त्रिपाठी, शिवशंकर मिश्र, सतीश त्रिपाठी आदि ने भी राम कथा के माध्यम से चरित्र निर्माण की सीख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed