फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Workers demonstrated on non-payment of salaries

बकाया वेतन न मिलने पर श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 12 May 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Workers demonstrated on non-payment of salaries
सोशल डिस्टेंसिंग को नजर अंदाज कर मगरवारा स्थित एक शू फैक्टरी के बाहर मानदेय न मिलने पर प्रदर्शन क - फोटो : UNNAO
उन्नाव। दो माह का बकाया वेतन न मिलने पर सैकड़ों की संख्या में श्रमिक मगरवारा स्थित एक शू फैक्टरी के बाहर एकत्रित हो गए और प्रदर्शन करने लगे। करीब दो घंटे तक श्रमिक गेट पर मौजूद रहकर प्रदर्शन करते रहे। भारी भीड़ के चलते यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार रही। सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रबंधनतंत्र से बात करके बकाया दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा क्षेत्र स्थित एक फुटवियर फैक्टरी में कार्यरत सैकड़ों श्रमिक सोमवार सुबह गेट पर पहुंचकर हंगामा व प्रदर्शन करने लगे। श्रमिकों का आरोप था कि फैक्टरी प्रबंधनतंत्र ने दो माह का बकाया वेतन देने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक नहीं दिया। लॉकडाउन में पैसा न होने से उनके परिवार के सामने फाकाकशी की नौबत आ गई है। सैकड़ों की संख्या में गेट पर श्रमिकों के पहुंचने से सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ी। करीब दो घंटे तक यही स्थिति रही लेकिन फैक्टरी प्रबंधन मूकदर्शक बना रहा। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंची और श्रमिकों को समझाना शुरू किया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट चंदन पटेल भी मौके पर पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि फैक्टरी प्रबंधन से बात की गई है। उत्पादन शुरू होते ही भुगतान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सोनिक प्रतिनिधि के अनुसार दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र साइड नंबर दो स्थित सुपरहाउस की टेनरी नंबर दो पर सोमवार सुबह अस्थायी श्रमिकों ने काम बंद करके डेलीवेज कामगारों के साथ फैक्टरी गेट पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। श्रमिकों का कहना था कि वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसी बीच जिला पंचायत सदस्य गोविंद यादव ने श्रमिकों की ओर से फैक्टरी प्रबंधन से बात की। जिस पर प्रबंधन ने 14 मई तक वेतन देने का आश्वासन दिया। दही चौकी प्रभारी प्रेम नारायण सरोज ने बताया कि जब वह वहां पहुचे तब प्रदर्शन समाप्त हो गया था। टेनरी मैनेजर ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले भी श्रमिकों से बात हुई थी। तब आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही भुगतान हो जाएगा। यही आश्वासन सोमवार को भी दिया गया। जिसके बाद श्रमिक काम पर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विकास भवन सभागार में डीएम रवींद्र कमार ने आईआईए व विभिन्न कारखाना प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। कारखाना प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रमिकों का माह अप्रैल का भुगतान नियमों के अनुसार करें। उन्होंने कहा कि प्रयास रहे कि लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों का भी चूल्हा जलता रहे। आज की बदली हुई परिस्थितियों को कारखाना मालिक समझे। प्रदर्शन करने वाले श्रमिकों की समस्याओं को हल करें। उन्हें कारखाने से न निकाला जाए। इस दौरान मिर्जा इंटरनेशनल, सुपरहाउस जैसी विभिन्न फैक्टरियों के प्रबंधकों ने जिलाधिकारी को आश्वासन दिया कि श्रमिकों के माह अप्रैल के वेतन की समस्या का सामंजस्य बनाकर हल निकाला जाएगा। एसपी विक्रांतवीर, सहायक श्रमायुक्त हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed