फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Worker found dead on second floor of factory

Unnao News: फैक्टरी में दूसरी मंजिल पर मृत मिला श्रमिक

Tue, 28 May 2024 10:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 28 May 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Worker found dead on second floor of factory
सोनिक। दही थानाक्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र साइड स्थित एक फैक्टरी की दूसरी मंजिल में श्रमिक का शव मिलने से खलबली मच गई। फैक्टरी प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के मोहल्ला रामपुरी निवासी सत्यनारायण (45) दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित सुपर हाउस फैक्टरी के एसेसिरीज के स्टोर में 10 साल से श्रमिक के रूप में काम कर रहा था। सोमवार को वह काम पर गया था। शाम को छुट्टी के बाद वह कपड़े बदलने के लिए फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर गया। जबकि उसके साथ काम करने वाले अन्य श्रमिक चले गए। फैक्टरी में केवल गार्ड ही थे। मंगलवार सुबह श्रमिक काम पर पहुंचे तो उन्होंने कमरे में सत्यनारायण को फर्श पर मृत पाया।
विज्ञापन

प्रबंधन की सूचना पर दही थाना एसओ अनुराग सिंह पहुंचे और शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज से मौत की पुष्टि हुई है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। दही थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed