फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Worker dies after being hit by JCB digging

खोदाई कर रही जेसीबी की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Wed, 29 Jan 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after being hit by JCB digging
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के मिर्जापुर कला गांव में इंटरलॉकिंग लगाने के लिए हो रही मार्ग खोदाई के दौरान जेसीबी की टक्कर से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने उसे सफीपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया और आसीवन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक जेसीबी लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के मिश्रापुर निवासी सुरेश उर्फ मुन्ना (35 ) पुत्र मोहन मजदूरी करता था। ग्राम पंचायत मिर्जापुर कला में इंटरलॉकिंग लगाने का काम चल रहा है। मंगलवार दोपहर तीन बजे गांव निवासी अजय विश्वकर्मा के घर के सामने जामुन के पेड़ के पास जेसीबी मिट्टी से खोदाई हो रही थी। इसी बीच सुरेश पेड़ और जेसीबी के बीच में आ जाने से दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख चालक जेसीबी लेकर मौके से भाग निकला। साथ में उसका छोटा भाई नन्हके, गांव का राजपाल, दीपक, मोहनलाल भी काम कर रहे थे। नन्हके साथी मजदूरों के साथ घायल भाई को सफीपुर सीएचसी ले गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। माखी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने घटना की जानकारी से इनकार किया। आसीवन थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मौत की सूचना पर पत्नी राजरानी और बेटा सुमित (12) व बेटी मुस्कान (9) का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed