{"_id":"6743a6dcb2a4fcbf5c039ff4","slug":"work-was-stopped-by-uprooting-the-interlocking-commuters-are-troubled-for-10-days-unnao-news-c-221-1-uno1004-123137-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: इंटरलाॅकिंग उखाड़ कर रोक दिया काम, 10 दिन से राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: इंटरलाॅकिंग उखाड़ कर रोक दिया काम, 10 दिन से राहगीर परेशान
विज्ञापन
उन्नाव। शहर की 200 मीटर लंबी सड़क पर बिछी इंटरलाॅकिंग को उखाड़ कर ठेकेदार ने काम बंद कर दिया। 10 दिनों से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। जिम्मेदार अतिक्रमण की वजह से सड़क निर्माण में दिक्कत आने की बात कह रहे हैं।
शहर के मुख्य मार्ग को जाम से बचाने के लिए नगर पालिका के सामने से छिपियाना चौराहा होते हुए छोटा चौराहा तक वन-वे (एकल मार्ग) व्यवस्था है। ई-रिक्शा, ऑटो व अन्य व्यावसायिक वाहन इसी से निकाले जाते हैं। दादामियां चौराहा से नगर पालिका तक 200 मीटर सड़क काफी जर्जर थी। सभासद मेराजउद्दीन के प्रस्ताव पर नगर पालिका ने 33 लाख की लागत से इंटरलाकिंग मार्ग और नाली निर्माण को मंजूरी दी थी।
10 दिन पहले ठेकेदार ने श्रमिक लगाकर पुरानी ब्रिक उखड़वा दी, लेकिन रास्ता बनाने का काम अब तक शुरू नहीं किया। इससे वार्ड के अलावा शहरवासियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ई-रिक्शा और ऑटो इसी रास्ते से धवन रोड बाजार और छोटा चौराहा जाते हैं। नालियां भी टूट जाने से गंदा पानी रास्ते पर भरा है। सभासद ने बताया कि ठेकेदार से काम जल्द पूरा कराने के लिए कहा तो उन्होंने नालियों पर अतिक्रमण होने से निर्माण में दिक्कत होने की बात बताई है। अगर बिना समतल किए नाली बना दी गई तो जलनिकासी में समस्या आएगी। जलभराव बना रहेगा। ईओ एसके गौतम ने बताया कि दुकानदारों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। जल्द ही रास्ता बनाने का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
--
क्या बोले लोग
ऊंटसार निवासी सईदउर रहमान ने बताया कि सड़क खोद दी गई लेकिन 10 दिन बाद भी इस बनाने का काम अभी तक काम नहीं पूरा नहीं हुआ। रोजाना बाइक सवार, स्कूली बच्चे गिरकर घायल हो रहे हैं। ठेकेदार काम में लापरवाही बरत रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दादामियां चौराहे के पास रहने वाले रिजवान ने बताया कि सड़क निर्माण की वजह से नालियों का गंदा पानी दुकान के पास भरा हुआ है। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। सड़क का जल्द निर्माण पूरा करने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।