फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Work to widen the accident prone Chaklavanshi crossing has begunWork to widen the accident prone Chaklavanshi crossing has begun

Unnao News: दुर्घटना बाहुल्य चकलवंशी चौराहे को चौड़ा करने का काम शुरू

Fri, 20 Jun 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 20 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Work to widen the accident prone Chaklavanshi crossing has begunWork to widen the accident prone Chaklavanshi crossing has begun
चकलवंशी। जाम से निजात दिलाने के लिए दुर्घटना बाहुल्य स्थल में चिह्नित चकलवंशी चौराहे की चौड़ाई बढ़ाने का काम शुरू हो गया है। गुरुवार को चौराहे के पास एक तरफ की पटरी की खोदाई शुरू करा दी गई। इससे जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

उन्नाव-हरदोई मार्ग पर पड़ने वाला चकलवंशी चौराहा काफी व्यस्त रहता है। इस चौराहे से हरदोई, उन्नाव, कानपुर, लखनऊ आने-जाने के लिए प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। चौराहा छोटा होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति रहती है। पूर्व में लोक निर्माण विभाग ने चौराहा बड़ा कर चारों मार्गों को चौड़ा करने का प्रस्ताव भेजा था। मंजूरी मिलने के बाद गुरुवा से काम शुरू हुआ।। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के एक्सईएन सुबोध कुमार के मुताबिक, चौराहे से परियर, उन्नाव, हरदोई और संडीला मार्ग की ओर चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। परियर मार्ग को 20 मीटर व अन्य तीन मार्गों की तरफ 26-26 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसके साथ ही चौराहे पर दुर्घटना रोकने के कई अन्य कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed