फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Women reserve accommodation to be built from 1.28 crore in police line

पुलिस लाइन में 1.28 करोड़ से बनेंगे महिला आरक्षी आवास

Sat, 07 Mar 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Women reserve accommodation to be built from 1.28 crore in police line
पुलिस लाइन में महिला सिपाहियों के आवास के निर्माण के लिए जमीन की नापजोख करते कार्यदायी संस्था के - फोटो : UNNAO
उन्नाव। सरकारी आवास न होने से महिला पुलिस कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वह किराये का मकान लेकर रहने को मजबूर थी। महिला पुलिस कर्मियों की इस समस्या पर गंभीर एसपी ने शासन को पत्राचार किया था। शासन से बजट स्वीकृत होने के साथ कार्यदायी संस्था भी नियुक्त कर दी गई। शुक्रवार को कार्यदायी संस्था के लोगों ने पुलिस लाइन में जमीन चिह्नित कर नापजोख के बाद निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। एसपी ने निर्माण कार्य की नींव भी रखी।
विज्ञापन

एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि पुलिस लाइन में महिला सिपाहियों के आवास के लिए चार मंजिला इमारत बनेगी। इसके लिए शासन से 1.28 करोड़ का बजट भी जारी किया गया है। कार्यदायी संस्था पुलिस आवास निगम लखनऊ को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया कि बिल्डिंग में 24 कमरों के अलावा शौचालय व किचन आदि की भी व्यवस्था होगी। शुक्रवार को कार्यदायी संस्था के लोग पुलिस लाइन पहुंचे और जमीन का चिह्नांकन कर निर्माण कार्य शुरू किया है। बताया कि 11 माह में चार मंजिला इस इमारत का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। चार मंजिला इमारत बनने के बाद महिलाओं की आवास संबंधी समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि पुलिस लाइन में जितने भी आवास थे उनकी मरम्मत कराई गई है। जो शेष बचे है उनके मरम्मतीकरण का कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। बताया कि पुलिस कर्मियों की आवास संबंधी हर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed