फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Women ahead of men in getting names added to voter list

Unnao News: मतदाता सूची में नाम बढ़वाने में महिलाएं पुरुषों से आगे

Thu, 21 Mar 2024 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Women ahead of men in getting names added to voter list
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। पिछले पांच साल में 148202 नए वोटर मतदाता सूची में बढ़े हैं। इनमें मतदाता बनी महिलाओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा दोगुनी से अधिक है। 1.06 लाख महिलाओं ने मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। अभी भी मतदाता सूची में नाम शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है।
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के समय जिले में 2188558 वोटर थे। इसमें 1198903 पुरुष और 989558 महिलाएं थीं। मंगलामुखी वोटरों की संख्या 97 थी। पांच साल बाद अब फिर से आम चुनाव 2024 की तैयारी तेज हो गई है। वर्तमान समय में मतदान सूची में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 2336760 पहुंच गई है। जिसमें 2019 के मुकाबले 148202 वोटर ज्यादा हैं।
विज्ञापन

पुरुषों की संख्या में 42750 वोटरों का इजाफा होते हुए संख्या 1241653 पहुंच गई है। पिछले चुनाव में 1198903 मतदाता थे। वहीं महिलाओं की संख्या में जबरदस्त उछाल आया है। पांच साल में 106455 महिलाओं ने वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाया है। अब वोटरों की संख्या 1096013 हो गई है। पांच साल पहले महिला मतदाताओं की संख्या 989558 थी। वहीं थर्ड जेंडर वोटर 97 से घटकर 94 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
अभी भी बढ़वा सकते हैं नाम
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि अभी भी 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके लोग अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं। नाम बढ़वाने की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दी गई है। ऑनलाइन के लिए विभाग वेबसाइट पर जरूरी जानकारी देनी होगी। वहीं ऑफलाइन प्रक्रिया में बीएलओ से संपर्क करके फार्म जमा करना होगा। चुनाव से पहले उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed