फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman's dead body found hanging inside her house

Unnao News: महिला का घर के अंदर फंदे से लटका मिला शव

Mon, 15 Apr 2024 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Woman's dead body found hanging inside her house
अचलगंज। अमरसस गांव में महिला का शव घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

चार साल पहले विवाह हुआ था। जांच के लिए पुलिस के साथ नायब तहसीलदार भी पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी जांच कर साक्ष्य जुटाए। मृतका की चूड़ियां और उसका मोबाइल टूटा मिला। मायकेवालों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।
अचलंगज थानाक्षेत्र के अमरसस गांव निवासी रोहित विमल की पत्नी पूनम (27) का शव रविवार देर शाम घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटक रहा था। घटना के समय पति रोहित घर से बाहर था। सास सुमिता नीचे के कमरे में थीं। शाम को रोहित जब घर आया और उसे नीचे पूनम नहीं दिखी तो वह ऊपर कमरे में देखने गया। वहां शव लटका देख परेशान हो गया।
विज्ञापन

पत्नी का शव देख उसने मां को बताया, इससे कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर एसओ के साथ सीओ माया राय, नायब तहसीलदार यशवंत सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। कमरे में टूटा मोबाइल मिलने के साथ ही टूटी चूड़ियां भी मिलीं। पति कुवैत में रहता था। 15 फरवरी को वह घर आया था। तब से यहीं हैं। बेटी की मौत की सूचना शहर के गांधीनगर मोहल्ला निवासी पूनम का भाई राजेश और मां राजेश्वरी घर पहुंचीं और ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। कहा कि बेटी की शादी 29 फरवरी 2020 को हुई थी। शादी के चार साल बीतने के बाद भी बच्चे न होने से यह लोग उसे प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ संजीव कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed