फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman's body found hanging in the house

फांसी पर लटका मिला महिला का शव

Mon, 01 Nov 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in the house
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के बोधीखेड़ा गांव में महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज में एक लाख रुपये मांगने और रुपयों की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बोधीखेड़ा गांव निवासी विनोद यादव की 27 वर्षीय पत्नी अंजू रविवार को घर पर अकेली थी। पति विनोद भदनाग मार्ग पर स्थित अपनी मोबाइल की दुकान में गया था। मां कलावती खेत पर व पिता शिवधर पुरवा में सामान लेने गया था। घर लौटने पर उसने पत्नी अंजू को आवाज लगाई। कोई उत्तर न मिलने पर कमरे में गया तो शव लटका देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन

पति की सूचना पर पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दी। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरैनीखेड़ा निवासी पिता व अन्य मायके पक्ष के लोग घर पहुंचे और शव देख बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके पक्ष के लोगों ने एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बेटी की गला घोटकर हत्या किए जाने का आरोप लगा पति समेत ससुराल के चार लोगाें को नामजद किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed