फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman made to smell intoxicants and stole cash and jewelery

Unnao News: महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी-जेवर उड़ाए

Wed, 17 Jul 2024 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Woman made to smell intoxicants and stole cash and jewelery
उन्नाव। जिला अस्पताल में भर्ती बेटी को देखने आई महिला को दो महिला टप्पेबाजों ने बातों में उलझाया और नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवर और नकदी समेत करीब 50 हजार का माल उड़ा लिया। दोपहर में वह अस्पताल से एक किलोमीटर दूर बेहोश मिली।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के राजेपुर पतारी गांव निवासी राजवती ने बताया कि उसकी बेटी को प्रसव हुआ है। वह महिला अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार सुबह वह बेटी को देखने अस्पताल आई थी। अस्पताल जाते समय गेट पर दो महिलाएं मिलीं। उन्होंने रोका और इलाज, खर्चा, तबीयत आदि की बातें करते हुए उलझा लिया। इसी दौरान एक महिला ने अपना दुपट्टा उसके चेहरे के पास हिलाया। इसके बाद क्या हुआ कुछ याद नहीं रहा।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, महिलाओं ने उसके पायल, झाले, चेन और ढाई हजार रुपये पार कर दिए। सुबह करीब 11 बजे लोगों ने उसे नगर पालिका के पास बेहोश देखा तो पानी के छींटे डाले तो होश आया। इसके बाद उसने घटना की जानकारी दी। पीड़िता जिला अस्पताल चौकी पहुंची, लेकिन सुनवाई न होने पर सदर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed