{"_id":"47eeab10744584eda890af756337aa93","slug":"woman-killed-by-lightning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 01 Apr 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। एक बार फिर मंगलवार को मौसम ने पलटी खाई। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं पर तेज बारिश हुई। सदर कोतवाली अंतर्गत रजईखेड़ा में कपड़े फैलाते समय बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं, जरा सी बारिश से जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन में खासी दिक्कताें का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सोमवार रात से ही आसमान में बादल छा गए थे। मंगलवार भोरपहर तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। नवाबगंज, पुरवा, मौरावां आदि क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं सिकंदरपुर सरोसी, कर्ण, परियर समेत अन्य इलाकों में ठीकठाक पानी गिरा। तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने से किसानों में ओलावृष्टि की आशंका बढ़ गई। लोग प्रकृति के इस प्रकोप से दहशत में नजर आए।
विज्ञापन
सदर कोतवाली का रजईखेड़ा गांव निवासी बीना (35) पत्नी सुशील मंगलवार की सुबह सात बजे छत पर कपड़े फैला रही थी, तभी बिजली गिरने से मौके पर मौत। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शहर में भी ठीक बारिश हुई। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया। शहर के पूरननगर, कब्बाखेड़ा, बन्धुहार, गांधीनगर, इंदिरा नगर आदि इलाकों में भीषण जलभराव होने से लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि अब गेहूं कटाई का समय आ गया है। ऐसे में इस समय बारिश बची फसल को भी तबाह कर देगी। उन्होंने कहा कि प्रकृति की ओर से पहले ही तबाही की जा चुकी है। अब तो भगवान को रहम करना चाहिए। हालांकि सुबह 10 बजे तक मौसम खराब रहा लेकिन इसके बाद आसमान साफ हो गया। तेज धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली।