फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman hanged herself in a family dispute

Unnao News: पारिवारिक विवाद में महिला ने फंदे से लटक कर दी जान

Sun, 04 Jun 2023 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 04 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself in a family dispute
फोटो-22- मृतका शांति की फाइल फोटो।
विज्ञापन

----------------------
निर्माणाधीन मकान को लेकर घर में चल रहा है विवाद
पुलिस ने की जांच, शव का पोस्टमार्टम कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। सोहरामऊ थानाक्षेत्र की ग्रामसभा सहरावां के मजरा उमर्रा में पारिवारिक विवाद में पत्नी ने कमरे में रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच की और शव का पोस्टमार्टम कराया है।

उमर्रा गांव निवासी सूरजपाल के छोटे भाई महेश का मकान बन रहा है। इसलिए वह पहले से बना मकान तुड़वा रहा था। मकान तोडऩे में चल रहे घन की धमक सूरजपाल के घर में पहुंची तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। पति और देवर से विवाद होता देख सूरजपाल की पत्नी शांंति (30) भी बीच में पहुंचकर हस्तक्षेप करने लगी। तभी देवर के साथ पति की भी उससे कहासुनी हो गई। वह घर के अंदर पहुंची और कमरे में जाकर रस्सी से फंदे से लटककर जान दे दी। पति ने जब दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के तीन बच्चों में आयुष (12), आशिकी (11) और साहिल (4) हैं। एसओ संदीप कुमार मिश्र ने बताया कि पारिवारिक विवाद में महिला ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्र्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed