फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman accused husband of harassment

Unnao News: महिला ने पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Thu, 23 Mar 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 23 Mar 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Woman accused husband of harassment

विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। कुशराजपुर गांव निवासी महिला ने वीडियो वायरल कर पति पर मारपीट कर प्रताड़ित करने और तहरीर देने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस ने कोई कदम न उठाया तो वह आत्महत्या कर लेगी।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव कुशराजपुर निवासी पुष्पा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले धनीराम से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। बच्चे अपने पिता के पास रहते हैं। पति के दो मकानों में एक में वह खुद रहती है। पति दूसरी मकान में रहता है। उसके बाद भी वह आए दिन आकर मारपीट कर प्रताड़ित करता है।
विज्ञापन

वह जान से मारने की धमकी भी दे चुका है। मारपीट की घटना के बाद पुलिस को कई बार प्रार्थनापत्र दिया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पति की गिरफ्तारी नहीं होती तो वह आत्महत्या कर लेगी। कोतवाल ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला अकारण ही बार बार तहरीर देकर पुलिस का समय बर्बाद कर रही है। महिला की आदतों के चलते पति से मतभेद हैं। फिर भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed