{"_id":"5dab60bb8ebc3e013549b4c7","slug":"woman-accused-headconstable-of-molesting-daughter-unnao-news-knp520818579","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने हेडकांस्टेबल पर लगाया बेटी से छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने हेडकांस्टेबल पर लगाया बेटी से छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ में तैनात पुलिस विभाग के हेडकांस्टेबल पर शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार करीब छह माह पहले इसी महिला हेडकांस्टेबल पर खुद से दुष्कर्म और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप भी लगा चुकी है। हेडकांस्टेबल को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया है।
महिला ने शनिवार दोपहर सदर कोतवाली में शिकायती पत्र दिया। पत्र के मुताबिक दीवान (हेडकांस्टेबल) शुक्रवार देर शाम उसके घर पहुंचा और उसकी 17 साल की नाबालिग बेटी का हाथ पकड़ घर से खींचने लगा। उसके विरोध करने पर छेड़छाड़ शुरू कर दी। बेटी के शोर मचाने पर जान की धमकी देकर भाग गया। महिला ने बताया कि आरोपी पुलिस कर्मी पहले उन्नाव पुलिस कार्यालय में तैनात था। करीब छह माह पहले उसका स्थानांतरण लखनऊ हो गया था।
उसी दौरान पुलिस कर्मी ने प्लाट देने का झांसा देकर उसे लखनऊ अपने घर पर बुलाया और नशीला पदार्थ पिला उससे दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी दी। सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि शुक्रवार शाम हुई घटना की जांच की जा रही है। हेडकांस्टेबल से फोन पर बात की गई तो उसने आरोपों को निराधार बता शुक्रवार को पूरे दिन लखनऊ में रहने की बात बताई है। हेडकांस्टेबल के बयान के आधार पर उसके फोन की लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। महिला ने पूर्व के जो भी आरोप सामने रखे हैं, उनकी जांच लखनऊ पुलिस कर चुकी है। मामले में महिला की ओर से सुलहनामा लगाया गया था। जांच में प्लॉट की कब्जेदारी का विवाद सामने आया है। एक होमगार्ड की भी मामले में भूमिका संदिग्ध नजर आई है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।