फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   with 20 lakhs development work will take place

20 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर, होंगे विकास कार्य

Thu, 27 Oct 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 27 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
with 20 lakhs development work will take place
addressing - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बहुप्रतीक्षित बैठक बुधवार को ब्लाक सभागार में हुई। जिसमें ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों द्वारा लगभग 20 करोड़ रुपये के प्रस्ताव प्राप्त हुए। बैठक में कार्ययोजना के अंतर्गत 1 करोड़ 26 लाख रुपये के प्रस्ताव तत्काल अनुमोदित कर दिए गए। इस दौरान बीडीसी एवं प्रधानों ने गांवों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। सबसे ज्यादा समस्या मनरेगा के अंतर्गत कराये गए कार्यों का भुगतान मजदूरों को न होने की रही। जिस पर जिला विकास अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उपभोग प्रमाणपत्र केंद्र सरकार को न दिए जाने के कारण भुगतान में विलंब हुआ है जिसके शीघ्र कराए जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। ब्लाक प्रमुख डा. निदा परवीन की अध्यक्षता में शुरु हुई बैठक में एडीओ पंचायत अजय कुमार ने स्वच्छ भारत मिशन पर प्रकाश डाला। एडीओ (कृषि) अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि बीज का अनुदान किसानों के खातों में जाएगा। बाल विकास परियोजनाधिकारी ने हौसला पोषण योजना पर प्रकाश डाला। बीडीओ अजय कुमार पांडेय ने पेंशन, वित्त व आवास आदि योजनाओं की जानकारी दी। उपजिलाधिकारी बांगरमऊ इंद्रसेन यादव ने किसान दुर्घटना बीमा योजना पर प्रकाश डाला। बीडीसी रंजना पांडेय ने पंद्रह सौ मीटर रोड पीथनहार से भोलाखेड़ा गांव तक बनवाने की मांग की जिसपर अधिकारियों ने बनवाने का आश्वासन दिया। बैठक में आये विधायक बदलू खां ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर प्रधानों व बीडीसी सदस्यों से सहयोग मांगा। बैठक का संचालन ब्रम्हवेद पांडेय ने किया। यहां पर अनूप सिंह, आकाश शुक्ला, शिव कुमार कुशवाहा आदि कर्मचारियों के अलावा डा. जुल्फि कार अली, रामप्रकाश शर्मा व संतोष यादव सहित क्षेत्र के प्रधान व बीडीसी मौजूद रहे।
इंसेट-1
सुमेरपुर में 13 करोड़ से बहेगी विकास की गंगा
पाटन (उन्नाव)। विकासखंड मुख्यालय सुमेरपुर के सभागार में ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। जिसमें राज्य व 13 वें वित्त के 13 करोड़ 11 लाख 59 हजार के विकास कार्यों पर आम सहमति का प्रस्ताव पारित हुआ। वहीं बैठक में जिले के अधिकारियों के नदारद रहने से सदस्य आक्रोशित दिखे।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी रमेशचंद्र यादव ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए एमडीएम पर प्रकाश डाला। साथ में शौचालय निर्माण, पौधरोपण, मनरेगा आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। बीडीओ ने कहा कि वर्तमान समय में जो धनराशि उपलब्ध है उनसे ग्राम पंचायतों के कार्य चलाये जा रहे हैं। क्षेत्र पंचायत के कार्यों के प्रस्तावों की स्वीकृति का कोई प्रस्ताव प्रशासन से नहीं आया है। क्षेत्र पंचायत के प्रस्तावों की कार्ययोजना शासन को भेज दी गई है। बैठक में ग्राम पंचायत के 1785 प्रस्ताव व अनुरक्षण के 751 प्रस्ताव आए। यहां पर प्रमुख प्रतिनिधि योगेश बाजपेई, ब्लाक प्रमुख सीमा बाजपेई, डा. यदुकुंवर सिंह, बैजनाथ सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष दीना महाराज, मुन्ना सिंह, पंकज सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, दशरथ साहू, राकेश निर्मल, अंकित पांडेय, रायसिंह, दुर्गेश लोधी, रामप्रसाद लोधी, गुरु प्रसाद त्रिवेदी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed