फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Winning Panhan became the fifth team winner

पनहन को हराकर दरसवां टीम बनी विजेता

Thu, 18 Feb 2021 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Winning Panhan became the fifth team winner
उन्नाव ः विजयी टीम के खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया? - फोटो : UNNAO
पुरवा। तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्रीखेड़ा में आयोजित एमकेपीएल क्रिकेट कप के फाइनल मैच में दरसवां ने पनहन को तीन विकेट से हरा दिया। मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया ने विजयी टीम को ट्राफी भेंट की।
विज्ञापन

दरसवां की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण चुना। बल्लेबाजी करने उतरी पनहन की टीम 12.3 ओवर में 80 रन पर आउट हो गई। दरसवां के दिलीप ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरसवां की टीम ने कालू के 20 और शोएब के 14 रनों की बदौलत 10.1 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

दिलीप को मैन आफ द मैच व सूर्या को मैन आफ द सीरीज चुना गया। परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि निरोगी रहने के लिए खेल जरूरी है। उन्होंने क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बृजभान सिंह और जगभान सिंह की तारीफ की। आयोजकों ने परिवहन मंत्री को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता राजेंद्र सिंह व संचालन बालशंकर त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर एआरटीओ ऋतु सिंह, कानपुर रोडवेज आरएम अनिल अग्रवाल, विनय प्रताप सिंह, सज्जन लोधी, दीपक, अनुराग बाजपेई, केके द्विवेदी, राजू साहू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मौरावां से कानपुर के लिए बस सेवा बहाल
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता बालशंकर त्रिपाठी व अन्य लोगों ने परिवहन मंत्री को मौरावां-पुरवा से कानपुर के लिए परिवहन विभाग की सीधी बस सेवा बंद होने की जानकारी दी। इस पर मंत्री ने रोडवेज एआरएम आरके उपाध्याय को निर्देश दिए कि मौरावां पुरवा से कानपुर के बीच सीधी बस सेवा तत्काल चालू करें। उन्होंने कहा कि पुरवा तहसील क्षेत्र के नागरिकों को बस सेवा का लाभ जरूर दिलाएं। एआरएम ने बताया कि बस सेवा दी जा रही थी लेकिन लॉकडाउन से बंद चल रही है। बताया कि गुरुवार से बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed