{"_id":"5f3f94808ebc3e620434b63b","slug":"will-not-be-able-to-travel-without-helmet-on-expressway-unnao-news-knp5778999148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट एक्सप्रेसवे पर सफर पड़ेगा भारी, टोल से होगी वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट एक्सप्रेसवे पर सफर पड़ेगा भारी, टोल से होगी वापसी
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर बिना हेलमेट बाइक चालाता युवक।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बिना हेलमेट सफर करने वालों का टोल प्लाजा पर पहले चालान किया जाएगा, फिर उन्हें वापस लौटाया जाएगा। इसके अलावा कट से एक्सप्रेसवे पर चढ़कर बिना हेलमेट सफर करने वालों पर पेट्रोलिंग वाहन पर तैनात कर्मी नजर रखेंगे। यूपीडा की ओर से इसके लिए संबंधित जिले के एसपी को पत्र लिखकर चेकिंग अभियान चलाने की अपील की गई है।
जुलाई 2019 से अगस्त 2020 के अंतराल में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर 127 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। जिसमें 56 लोगों की मौत हो गई, जबकि 147 लोग घायल हो गए। मृतकों में 22 लोग ऐसे हैं जो बिना हेलमेट बाइक से सफर कर रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट से उनकी मौत होने की पुष्टि हुई। मौत के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए यूपीडा ने बिना हेलमेट एक्सप्रेसवे पर सफर में पांबदी लगा दी। इसके बाद भी बाइक सवार बिना हेलमेट फर्राटा भर रहे हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए अब यूपीडा ने पूर्व के निर्देशों पर सख्ती से अमल शुरू किया है।
यूपीडा के सुरक्षाधिकारी रमेशचंद्र दुबे ने बताया कि बिना हेलमेट एक्सप्रेसवे पर बाइक से सफर करने वालों का टोल पर ही चालान करने के साथ उन्हें वापस लौटा दिया जाएगा। कई जगहों पर कट से एक्सप्रेसवे पर बिना हेलमेट चढ़ने वालों पर यूपीडा के पेट्रोलिंग वाहन के कर्मी नजर रखेंगे। बताया कि आगरा से लखनऊ तक 360 किमी के क्षेत्र में पड़ने वाले सभी टोल प्लाजा कर्मियों को ऐसे बाइक सवारों पर नजर रखने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। टोल प्लाजा पर चेकिंग अभियान चलाने के लिए संबंधित जिले के एसपी को पत्र लिखा गया है।