{"_id":"48fc8d99286ef30e0c903181f7b1d9ce","slug":"will-congress-on-the-street-to-protest-land-acquisition-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में सड़क पर उतरेंगे कांग्रेसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में सड़क पर उतरेंगे कांग्रेसी
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 01 May 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। खोई जमीन पाने के लिए संघर्ष कर रही जिला कांग्रेस कमेटी ने अब 12 मई को भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में सड़क पर उतरने की घोषणा की है। इस बार पार्टी कार्यकर्ताओं से ब्लाक मुख्यालयों पर अध्यादेश की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए कहा गया है।
सिविल लाइंस स्थित जिला कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष हसन वासिफ ने कहा कि इस बार प्रकृति की मार से किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गई है। ऐसी परिस्थितियों में जब सरकार संवेदनहीन हो गई हो तो किसानों के प्रति उन लोगों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
सरकार को जगाने व किसानों को उनका हक दिलाने के लिए सरकार से मोर्चा लेने की जरूरत है और कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों को उनकी बर्बाद हुई फसल का मुआवजे के लिये सड़कों पर संघर्ष करेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में 12 मई को सभी ब्लाक मुख्यालयों पर अध्यादेश की प्रतियां जलाई जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने सभी जिला व ब्लाक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि12 मई को इस अध्यादेश का कड़ा विरोध कांग्रेस पार्टी की ओर दर्ज करायें। कार्यक्रम की तैयारी के लिये अभी से जुट जायें। बैठक में मुख्य रूप से राजकुमार लोधी, पुत्तीलाल वर्मा, दयाशंकर शुक्ल, चंद्रपाल पासी, राजीव रतन राजवंशी, मोहम्मद सलीम खां, कन्हई लाल कुरील, बोधराज सिंह, अनूप कुमार मेहरोत्रा, दूधनाथ वर्मा, श्याम लाल कोरी, डा. सतीश चंद्र भारतीय, संत बहादुर, विजय शंकर त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।