{"_id":"633202c05f6072116f049b07","slug":"wife-ate-poison-after-dispute-with-husband-died-unnao-news-knp72029858","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao Suicide: पति से विवाद के बाद पत्नी ने खाया जहर, महिला की मौत से परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Suicide: पति से विवाद के बाद पत्नी ने खाया जहर, महिला की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 27 Sep 2022 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्नाव जिले में असेहरू गांव में पति के मोबाइल न दिलाने पर महिला ने जहर खा लिया। परिजन जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। असेहरू गांव निवासी सुनील की पत्नी प्रीति (27) ने पति से मोबाइल मांगा था। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हुई।
इससे क्षुब्ध होकर वह कमरे में चली गई और जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी लाए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल चंद्रकांत ने बताया कि मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने आपस में समझौता कर शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।