फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   When the wife did not return from her parental home, the young man committed suicide by hanging himself

Unnao News: पत्नी मायके से नहीं आई तो युवक ने फंदा लगा दी जान

Thu, 28 Nov 2024 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
When the wife did not return from her parental home, the young man committed suicide by hanging himself
उन्नाव। पति की शराब की लत से परेशान होकर दिवाली में मायके गई पत्नी वापस नहीं आई तो युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव घर में लटका मिला।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के सुदेशाबहादुरपुर गांव निवासी राजू (35) पुत्र दिनेश मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, शराब का लती होने और घरेलू खर्च को लेकर पत्नी बसंती से राजू का अक्सर झगड़ा होता था। दिवाली पर भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद बसंती बेटी को लेकर मायके चली गई थी। राजू ने कई बार प्रयास किया लेकिन वह शराब छोड़ने के बाद ही आने की बात कहती रही।

बुधवार शाम राजू मजदूरी करके घर आया और कमरे में चला गया। बाद में परिजनों ने उसका शव फंदे से लटका देखा। मृतक की बहन शिवानी के मुताबिक, वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। पांच साल पहले शादी हुई थी। थानाध्यक्ष संदीप मिश्र ने बताया कि परिजनों का कोई आरोप नहीं है। पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed