फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   wheat purchaseing till 30 june

अब 30 जून तक होगी गेहूं खरीद

Thu, 16 Jun 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
wheat purchaseing till 30 june
उन्नाव। शासन ने गेहूं खरीद का समय 30 जून तक बढ़ा दिया है। इससे जिले में छह फीसदी तक सिमटी गेहूं खरीद के बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस बार किसान क्रय केंद्रों तक नहीं गए। आढ़तियों ने 2070 रुपये से 2100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खूब गेहूं खरीदा। जबकि सरकारी समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल रहा। इसके कारण किसानों ने बाजार का रुख किया। किसानों के खेत से ही गेहूं की एडवांस बुकिंग कर ली गई। यही कारण रहा कि जिले की 27 आढ़तों पर जमकर गेहूं की खरीद हुई।
वहीं सरकारी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। सरकार ने मई के दूसरे सप्ताह में निर्यात पर रोक लगाई तो उम्मीद जगी कि सरकारी क्रय केंद्रों पर किसान आएंगे। वहीं आढ़त पर भी गेहूं की दाम 2015 से 2020 रुपये प्रति क्विंटल हो गया लेकिन इसके बाद भी किसान क्रय केंद्रों की ओर नहीं मुड़े। खरीद की पूर्व में घोषित अंतिम तिथि 15 जून तक लक्ष्य 56000 मीट्रिक टन के सापेक्ष मात्र 1395.70 मीट्रिक टन गेहूं ही खरीदा जा सका। मात्र 430 किसान ही क्रय केंद्र पर उपज बेचने पहुंचे। लक्ष्य के सापेक्ष कम खरीद होने पर शासन ने खरीद की समयसीमा बढ़ाकर 30 जून कर दी है।
विज्ञापन

पांच वर्षों में गेहूं खरीद और लक्ष्य पर नजर
वर्ष 2018: 69,030.40 मीट्रिक टन
लक्ष्य 44,200 मीट्रिक टन
लाभान्वित किसान, 15905
वर्ष 2019: 36,957.17 मीट्रिक टन
लक्ष्य, 66,000 मीट्रिक टन
लाभान्वित किसान, 9125
वर्ष 2020: 29,171.97 मीट्रिक टन
लक्ष्य,66,000 मीट्रिक टन
लाभान्वित किसान, 6236
वर्ष 2021: 52, 474.90 मीट्रिक टन
लक्ष्य निर्धारित नहीं था
लाभान्वित किसान, 14,419
वर्ष 2022: 1395.70 मीट्रिक टन
लक्ष्य, 56,000 मीट्रिक टन
लाभान्वित किसान,403
वर्जन
- कम खरीद से राशन में गेहूं की कमी आ सकती है। असल में अभी जो तीन माह के लिए प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना चल रही है इसमें गेहूं की जगह केवल चावल का ही वितरण किया जा रहा है। इससे लगता है कि राशन में भी गेहूं की कमी आ सकती है। - रामेश्वर प्रसाद, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

- गेहूं की कम खरीद के दो मुख्य कारण रहे। रूस और यूक्रेन गेहूं के बड़े निर्यातक देश हैं। युद्ध होने से निर्यात बंद हो गया। जिससे भारत को अन्य देशों की डिमांड को पूरा करने के गेहूं की आपूर्ति के निर्यात को खोलना पड़ा। इसमेें बड़े व्यापारियों ने जमकर निर्यात किया। दूसरे कारण रहा कि निर्यात खुला होने से व्यापारियों ने बाजार रेट अधिक कर दिया जिससे किसान सीधे बाजार की ओर मुड़ गए। अब 30 जून तक सभी केंद्रों पर खरीद जारी रहेगी। - श्याम मिश्रा, जिला विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed