{"_id":"5900ec8a4f1c1bb526c0cc01","slug":"wheat-crop-from-sparks","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंगारी से गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंगारी से गेहूं की फसल जली
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Thu, 27 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
हसनगंज के मदनापुर गांव में गेहूं की फसल में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हसनगंज तहसील के दो गांवों में खेतों में लगी आग से पांच बीघे से अधिक गेहूं फसल जल गई। नवाबगंज के गौरा कठेरवा में थ्रेसरिंग करते समय ट्रैक्टर से निकली चिंगारी ने आग लगी। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। फसल जलने की सूचना पर लेखपाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन किया है। वहीं हसनगंज के मदनापुर में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से तीन बीघा से अधिक फसल जल गई।
गौरा कठेरवा में राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी के खेत पर थ्रेसरिंग हो रही थी। थ्रेसरिंग के दौरान ट्रैक्टर से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे दो बीघा फसल जल गई। राजेंद्र के अनुसार खेत में कटाई हो चुकी थी। बोझ लगे थे। थ्रेसरिंग होनी थी, लेकिन पहले ही आग लगने से फसल जल गई। लेखपाल रज्जनलाल ने जांच कर नुकसान का आंकलन किया है। हसनगंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के गांव मदनापुर में हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग होने से गेहूं के खेत में आग लग गई।
इसमें तीन बीघा 22 बिसुआ गेहूं की फसल जल गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। मदनापुर गांव में बुधवार सुबह स्पार्किंग होने से ओम प्रकाश गुप्ता पुत्र रामकेशन की फसल जली। ओमप्रकाश की तीन बीघा, सरला देवी की 10 बिसुआ, शिव प्रसाद की आठ बिसुआ व हरीराम की चार बिसुआ फसल जली है। तहसीलदार अनिल कुमार ने बताया कि मौके पर लेखपाल अर्जुन व कानूनगो को भेज कर फसल नुकसान का आंकलन कराया है।