फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   WhatsApp chatbot will provide information about services related to transport department sitting at home

Unnao News: व्हाट्सएप चैटबॉट घर बैठे देगा परिवहन विभाग से जुड़ी सेवाओं की जानकारी

Thu, 07 Aug 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 07 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp chatbot will provide information about services related to transport department sitting at home
उन्नाव। परिवहन विभाग से जुड़ी सेवाओं और उनकी प्रक्रिया के बारे में जानकारी करने के लिए अब एआरटीओ कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विभाग ने एआई चैटबॉट नंबर जारी किया है। इसके जरिए विभाग से जुड़े किसी भी काम और उसकी प्रक्रिया की जानकारी अपने मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए किसी भी समय कर सकते हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ श्वेता वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन विभाग से जुड़े कार्यों और सेवाओं की जानकारी और उनकी लेने की प्रक्रिया को बताने के लिए यह एआई चैटबॉट नंबर जारी किया है। इसके लिए किसी भी व्यक्ति अपने मोबाइल फोन में 8005441222 नंबर को सुरक्षित करना होगा। इसके बाद जो भी जानकारी चाहते हैं उसे व्हाट्सएप मैसेज लिख कर भेज दें। दो सेकेंड में ही एआई अंग्रेजी या हिंदी में जानकारी देने का विकल्प मांगेगा।विकल्प भरते ही पूछी गई जानकारी और उसे पाने की पूरी प्रक्रिया सामने होगी। ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, वाहन चालान, परमिट सहित परिवहन विभाग से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी घर बैठे की जा सकेगी। बताई गई प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं और घर बैठे ही अपना काम करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed