फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Westerly wind put brakes on rising temperature

Unnao News: बढ़ते तापमान पर पछुआ हवा ने लगाया ब्रेक

Thu, 06 Feb 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Westerly wind put brakes on rising temperature
उन्नाव। पिछले एक सप्ताह से निकल रही तेज धूप से बढ़ रहे तापमान पर तेज गति से चली पछुवा हवाओं ने ब्रेक लगा दी है। गुरुवार को अधिकतम तापान में तीन और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। लोगों को ठंड का अहसास हुआ।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मौसम में बदलाव आ गया है। बुधवार देर शाम से हवाएं चलने लगी थीं। पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाओं का असर गुरुवार शाम तक रहा। पछुवा हवाओं से तापमान में गिरावट आ गई और लोगों को फिर से ठंड बढ़ने का अहसास हुआ। गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल तक जो लोग गर्म कपड़ों को छोड़ चुके थे, वह फिर से स्वेटर जाकेट में नजर आए। दोपहर में तेज धूप भी ठंड दूर नहीं कर सकी। हालांकि हवाओं के रुख से फसलों को नुकसान की संभावना जताई जाने लगी है।
विज्ञापन

धौरा कृषि वैज्ञानिक डॉ. जयकुमार यादव ने बताया कि हवा चलने से रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं को नुकसान की संभावना बढ़ जाएगी। इस समय गेहूं की फसल में बालियां और दाने आने का समय है। ऐसे में कभी तेज धूप तो कभी हवाएं चलने से फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। बताया कि गेहूं की फसल में तापमान का संतुलन बहुत जरूरी होता है। तेज हवा और बढ़ते तापमान से गेहूं की फसल में दाना सिकुड़ सकता है। गेहूं की पैदावार और गुणवत्ता में कमी आ सकती है। सरसों और चना जैसी फ़सलें समय से पहले पक सकती हैं। वहीं बागवानी फसलों में समय से पहले कली टूटने और जल्दी फूल आने की आशंका होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख-अधिकतम-न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
31 जनवरी -25-12
1 फरवरी-27-12
2 फरवरी -25-13
3 फरवरी- 27-13
4 फरवरी-28-15
5 फरवरी-28-12
6 फरवरी-25-10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed