फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Welcome meeting in Shuklaganj suddenly canceled

शुक्लागंज में स्वागत सभा अचानक हुई रद्द

Sat, 01 Feb 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Welcome meeting in Shuklaganj suddenly canceled
उन्नाव के बक्सर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए मां गंगा की महिमा का गुणगान करते कलाकार। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शुक्लागंज गंगाघाट में गंगा रथ यात्रा की प्रस्तावित स्वागत सभा के अचानक रद्द होने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। राजनीतिक हलकों में कार्यक्रम के आनन-फानन रद्द किए जाने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। हालांकि जिलाधिकारी ने समय अधिक होने से यात्रा का शुक्लागंज ठहराव रद्द कराने की बात कही।
विज्ञापन

बलिया से चलकर उन्नाव बक्सर पहुंची गंगा रथ यात्रा का शुक्रवार को 8 स्थानों पर स्वागत और शुक्लागंज बालूघाट पर स्वागत सभा का आयोजन प्रस्तावित था। लेकिन जैसे ही रथ शुक्लागंज के मरहला चौराहे पर पहुंचा वैसे ही जिला प्रशासन ने रथ को शुक्लागंज की तरफ न मोड़कर सीधे बैराज की तरफ ले जाने का इशारा किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के मुताबिक, रथ पर भाजपा के एक स्थानीय बड़े नेता भी मौजूद थे। उन्होंने खुद रथ को शुक्लागंज गंगाघाट तक ले जाने को कहा लेकिन प्रशासन ने रथ सीधे आगे बढ़वा दिया। कुछ भाजपाइयों ने यहां पर सवाल उठाया कि शुक्लागंज कार्यक्रम के अचानक रद्द करने की जानकारी प्रशासन ने क्या बड़े नेता को नहीं दी थी। इसी कारण उन्होंने रथ शुक्लागंज की ओर ले चलने को कहा। हालांकि प्रशासनिक व्यवस्था के चलते नेताजी कुछ बोल नहीं सके लेकिन रथ के सीधे बैराज भेजने को लेकर कई चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन

हालांकि जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने शुक्लागंज कार्यक्रम के रद्द कराने को लेकर समय ज्यादा होने और मुख्यमंत्री के कानपुर पहुंच जाने का तर्क दिया। कहा कि बक्सर से यात्रा तो समय से पहले ही सुबह 8:30 बजे के आसपास आगे के लिए प्रस्थान कर गई थी लेकिन बीच में जगह-जगह स्वागत होने से समय ज्यादा लग गया। मरहला चौराहे पर रथ 12 बजे के करीब पहुंचा। इस कारण समय ज्यादा होता देख शुक्लागंज का कार्यक्रम रद्द करके रथ को सीधे बैराज ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed