फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Weekly captive shops opened on

साप्ताहिक बंदी पर भी दुकानें खोलीं

Wed, 07 Jan 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 07 Jan 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Weekly captive shops opened on
उन्नाव। शहर के दुकानदारों ने डीएम के आदेशों को ठेंगा दिखा दिया है। साप्ताहिक बंदी के तय दिन मंगलवार को शहर की अधिकतर दुकानें खुली रहीं। अधिकारियों की हीलाहवाली के चलते इस आदेश का पालन नहीं हो सका।
विज्ञापन


 31 दिसंबर को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने जिले भर की लगभग सभी बाजारों में साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित किया था और इसे सख्ती से पालन करने के आदेश भी जारी किए थे।
विज्ञापन


आदेश के बाद शहर में पहली बंदी मंगलवार को ही दुकानदारों ने आदेश को धता बता दिया। शहर की मुख्य मार्केट धवन रोड, स्टेशन रोड, शहर का मुख्य मार्ग व अन्य गलियों तक के बाजार खुले रहे। बंदी के दिन भी दुकानें खुली रखने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई के लिए कोई भी अधिकारी आगे नहीं आया और दुकानदारों ने सुबह से लेकर पूरे दिन अपने तय समय तक दुकानें खुली रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम सौम्या अग्रवाल व सहायक श्रमायुक्त वीपी द्विवेदी ने एक जनवरी को नगर पालिका उन्नाव क्षेत्र की साप्ताहिक बंदी का रोस्टर जारी किया था।

इसमें आदेश था कि नगर पालिका क्षेत्र की दुकानों की साप्ताहिक बंदी का दिन मंगलवार घोषित किया गया था। इसके अलावा टाउन एरिया बीघापुर, अचलगंज नगर पालिका बांगरमऊ, टाउन एरिया पुरवा, टाउन एरिया सफीपुर, चकलवंशी, टाउन एरिया भगवंत नगर, फतेहपुर चौरासी, नगर पालिका गंगाघाट व टाउन एरिया गंजमुरादाबाद, कुरसठ, टाउन एरिया ऊगू, शुक्लागंज, टाउन एरिया हैदराबाद व टाउन एरिया औरास की सभी दुकानों के भी बंदी रोस्टर जारी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed