Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Water up to knees, pedestrians kept on falling

एक घंटे में 22 मिली मीटर बारिश, शहर में हर तरफ जलभराव

Mon, 15 Aug 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Water up to knees, pedestrians kept on falling
उन्नाव। एक घंटे में हुई 22 मिलीमीटर बारिश से पूरे शहर में जलभराव हो गया। नाली-नाले उफनाने से बाजारों और घरों में गंदा पानी भर गया। इसके कारण लोग परेशान रहे। रास्ते में घुटनों तक भरे पानी के बीच कई लोगों की बाइकें बंद हो गईं। गिरते संभलते उन्होंने पालिका की व्यवस्था को कोसा।
विज्ञापन

रविवार को हुई झमाझम बारिश के बाद सदर बाजार, धवन रोड, कचौड़ी वाली गली और वीडी मार्केट में वहीं नजारा दिखा जो हर बार दिखता है। पीतांबर नगर, शिव नगर, एबी नगर, रामपुरी में नालियां उफना गईं।
विज्ञापन

सुबह नौ से 10 बजे तक बरसात के दौरान बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, सुंदर टॉकीज रोड, सिविल लाइन, बंधूहार, लोकनगर, पीडी नगर, कलक्टरगंज फाटक के पास आवागमन दूभर हो गया। शाहगंज, इंद्रानगर, पुलिस लाइन, एसपी कार्यालय, लोक निर्माण भवन गेस्ट हाउस, बड़ा चौराहे पर झंडेश्वर मंदिर वाली गली में कई लोग बाइकें घसीटते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वंभर दयालु मार्केट में पानी भरने से दुकानदार परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed