फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Water tanker arrived, happiness on face

पानी का टैंकर पहुंचा, चेहरे पर आई खुशी

Fri, 24 Apr 2020 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Water tanker arrived, happiness on face
शहर के मोहल्ला शिवनगर नई बस्ती में टैंकर से पानी भरती महिलाएं। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शहर के मोहल्ला शिवनगर नई बस्ती में पानी का टैंकर देख लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। इस मोहल्ले में एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग टैंकर खड़ा होते ही अपने घरों से बाल्टी डब्बे निकालकर पानी भरने में जुट गए। फिलहाल पालिका ने एक रात के लिए टैंकर खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन

शिवनगर मोहल्ले की नई बस्ती में बने 100 मकानों में रहने वाले करीब 800 लोग काफी समय से पानी की किल्लत से जूझ रहे थे। इन लोगों को कुछ दिन तक पास में ही बने पावर हाउस से पानी मिल रहा था। लेकिन लॉकडाउन के बाद से उन्हें पानी नहीं मिल पा रहा था। मोहल्ले में एक भी नल न लगा होने से वह दूसरे मोहल्लों से पानी लाकर अपना काम चला रहे थे। लोगों की स्थिति यह है कि कभी नहा रहे हैं तो कभी बिना नहाए ही रहने को मजबूर हैं। बुधवार को मोहल्ले के सभी लोग सदर विधायक से मिलने से आए थे। लेकिन गेट पर बैठे लोगों ने उनसे नहीं मिलने दिया था। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को फोन पर समस्या की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

गुरुवार को नगर पालिका से एक टैंकर पानी लेकर शिवनगर बस्ती पहुंचा। पानी का टैंकर देखते ही लोगों के चेहरे पर खुशी आ गई और घर से बाल्टी व प्लास्टिक के डिब्बे लेकर पानी भरने लगे। लोगों में रामप्रकाश, संदीप, संतोष, मुनीम, रोहित, दीपक, किशन, विनोद, राजेश, कमलेश व चंदन ने बताया कि मोहल्ले में एक दो हैंडपंप लग जाएं तो पेयजल की समस्या से निजात मिल जाए। ईओ रामपूजन श्रीवास्तव ने बताया कि पानी का एक टैंकर बस्ती में खड़ा करा दिया गया है। मोहल्ले के लोग दो दिन तक उससे पानी भरेंगे। उसके खत्म होने के बाद दूसरा टैंक भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed