{"_id":"62c1eb7f14b4e7453e45e757","slug":"water-logging-in-underpass-unnao-news-knp7056892117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली ही बारिश में रेलवे अंडरपास में घुटनों तक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली ही बारिश में रेलवे अंडरपास में घुटनों तक पानी
विज्ञापन
ताजपुर रेलवे अंडर पास में भरे पानी से स्कूटी खींचकर निकालता राहगीर। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद। ताजपुर रेलवे अंडरपास पर शनिवार को हुई बारिश के बाद घुटनों तक पानी भर गया है। इसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। उन्हें पांच किलोमीटर चक्कर लगाकर नसिरापुर अंडरपास से होकर जाना पड़ रहा है।
ताजपुर, हसनापुर, कपूरपुर, पंपापुर, आजमखेड़ा सहित एक दर्जन गांवों के लोग ताजपुर मार्ग से होकर जाते हैं। पिछले साल ताजपुर मार्ग पर बनी रेलवे क्रासिंग को हटाकर अंडरपास बनाया गया था लेकिन नालियों का निर्माण नहीं कराया गया।
इसके कारण बरसात में ये टापू बन जाता है। अंडरपास में करीब तीन फीट तक पानी भरने से दोपहिया वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। राहगीरों को पांच किमी घूमकर नसिरापुर के रेलवे अंडरपास से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। रेलवे के सीनियर इंजीनियर आरबी गौतम ने बताया कि जल्द ही नालियों का निर्माण करवाया जाएगा।