फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   water logging due to 28 mm rain

उन्नाव: डेढ़ घंटे में 28 मिली मीटर बारिश उमस से राहत, सड़कों पर घुटनों तक पानी

Sun, 07 Aug 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
water logging due to 28 mm rain
उन्नाव। डेढ़ घंटे हुई झमाझम बारिश से मुख्य मार्गों पर घुटनों तक पानी भर गया। इसके कारण आवागमन दूभर हो गया। कई जगह बीच राह लोगों के वाहन खराब हो गए तो वह व्यवस्था को कोसते दिखे। कहा कि हर बार की तरह पालिका का दावा फिर झूठा साबित हुआ।
विज्ञापन

रविवार दोपहर 3:30 बजे से शाम पांच बजे तक 28 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके कारण डीएम आवास के बाहर और एसपी कार्यालय के सामने पानी भर गया।
बड़ा चौराहा, कोतवाली, मोती नगर, जेल रोड, कचहरी रोड और वीआईपी क्षेत्र में शुमार सिविल लाइंस में भी जलभराव हो गया। बड़ा चौराहे से छोटा चौराहे के बीच कई बार जाम भी लगा। पानी भरने से नाला सफाई की पोल खुल गई। सदर बाजार, धवन रोड आदि क्षेत्रों में दुकानों के भीतर तक पानी पहुंच गया। पीतांबर नगर, पूरन नगर, लोकनगर, शिव नगर, कल्याणी देवी मोहल्ला सहित कई क्षेत्रों में पानी घरों में भर गया। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि चौबीस घंटे रुक-रुककर बारिश होगी।
विज्ञापन

बारिश से संपर्क मार्ग हुए क्षतिग्रस्त
बारिश के कारण अचलगंज में बदरका-छेरिहा मार्ग कट गया। सुपासी-गड्सर मार्ग, आटा-बंथर से नया खेड़ा मार्ग, कुर्मापुर-मनोहर पुर मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से बिजली आपूर्ति चरमराई
गंजमुरादाबाद में नगर पंचायत कार्यालय परिसर में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ की डाल गिरने से एचटी लाइन के तार टूट गए। इससे तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। बीघापुर, हसनगंज, सफीपुर, बांगरमऊ तहसील क्षेत्रों में भी बारिश के बाद बिजली आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed