फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   water logging create problem for people

36 घंटे तेज बारिश के बाद मुश्किलों की बाढ़

Sun, 18 Sep 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
water logging create problem for  people
उन्नाव। शहर की जलनिकासी व्यवस्था चौपट होने का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। 36 घंटे हुई तेज बारिश के बाद दर्जनों मोहल्ले जलभराव की चपेट में हैं। आवागमन दूभर है और पंपसेट लगाकर पानी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार रात से शुक्रवार सुबह तक हुई बारिश के बाद पीडीनगर, पूरन नगर, बंदूहार, हनुमान नगर, शिव नगर, पीतांबर नगर, कल्याणी, प्रयाग नारायण खेड़ा, कासिम नगर, नूरुद्दीन नगर, लोग नगर, रामपुरी सहित कई मोहल्ले जलभराव से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निरीक्षक रश्मि पुष्कर ने दो अलग-अलग टीमें लगाकर आदर्श नगर और लोकनगर में नालों के साइफन की सफाई कराई। पालिका के पास उपलब्ध पांच पंपसेट कम पड़े तो दो और खरीदकर जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में लगाए गए। नगर पालिका के ईओ ओम प्रकाश ने बताया कि अत्यधिक बारिश होने से समस्या ज्यादा हुई है। बताया कि जलनिकासी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिल्ट से पटे रास्ते
पीतांबर नगर के शिवकरन, राजू, गोविंद, पूरन नगर के महेंद्र, सुनील, रेनू, हनुमान नगर के कैलाश, जयनारायण, मलखान, नरेंद्र नगर की शिवम, पुरुषोत्तम, बुधवारी के सुहेल खान आदि ने बताया कि नाले उफनाने से सिल्ट रास्तों पर आ गई है। घरों के बाहर फैली सिल्ट से आवागमन मुश्किल हो रहा है। दुर्गंध से सांस लेना मुश्किल है।

नगर पालिका की स्वास्थ्य निरीक्षक रश्मि पुष्कर ने बताया कि सिल्ट की सफाई कराने के साथ ही चूना व कीटनाशकों का छिड़काव भी कराया जा रहा है। रविवार शाम तक जलभराव पूरी तरह खत्म हो जाएगा। सफाई के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed