फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Water famine at railway station, passenger-staff helpless

रेलवे स्टेशन पर पानी का अकाल, यात्री-कर्मचारी बेहाल

Sat, 16 Apr 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Water famine at railway station, passenger-staff helpless
रेलवे कालोनी में रहने वाले लोग पानी के लिए लोडर में ले जाते ड्रम। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत बनी है। शहर में जहां तीन दिन से पानी की समस्या है वहीं शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के नलकूप की मोटर फुंकने से पूरे रेलवे स्टेशन और रेलवे कालोनी की जलापूर्ति ठप हो गई। जहां यात्रियों को पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है वहीं कर्मचारी दूरदराज से पानी लाकर काम चला रहे हैं। हालांकि नगर पालिका ने एक टैंकर पानी की व्यवस्था की है पर वह नाकाफी साबित हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर रेलवे स्टेशन परिसर में जलापूर्ति करने वाले ट्यूबवेल की मोटर जल गई। इससे रेलवे कालोनी और रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी के लिए मारामारी मच गई। यात्री पानी के लिए परेशान रहे। कोई बोतल लेकर इधर-उधर घूमता रहा तो कोई दुकान से पानी की बोतल और पाउच खरीदकर लाया।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा समस्या उन यात्रियों को हुई जिनके साथ परिवार व बच्चे भी थे। पानी के लिए दौड़ लगा रहे यात्रियों में लखनऊ के शिवम, बांगरमऊ के अरुण, कानपुर के रणवीर, बीघापुर के महेंद्र नाथ, सफीपुर के दिनेश आदि ने बताया कि रेलवे स्टेशन के किसी भी स्टैंड पोस्ट और वॉटर कूलर में पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एचएस मेहंदी ने बताया कि मोटर फुंकने से रेलवे स्टेशन और कालोनी में पानी नहीं आ रहा है। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। शनिवार को मरम्मत का काम शुरू होगा।

रेलवे स्टेशन के वाटर बूथ पर पानी की तलाश करते यात्री। संवाद

रेलवे स्टेशन के वाटर बूथ पर पानी की तलाश करते यात्री। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed